*डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. डिजिटल इंडिया मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ऊना ज़िले में सेवा भाव सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान हिमाचल प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा अधीक्षक डाकघर ऊना भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
अभियान के तहत डाक सेवकों की टीमें घर-घर जाकर नागरिकों को डाक विभाग की डिजिटलीकृत सेवाओं की जानकारी दे रही हैं। एक जुलाई से जारी इस अभियान में डाक कर्मी अपने क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक सक्रिय रहते हुए लोगों को विभाग की योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
*बचत खाते खोलने पर ज़ोर*
सेवा सप्ताह के चौथे दिन मंडल भर में बचत योजनाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के नए बचत खाते खोले गए। इसके साथ ही बंगाणा उपमंडल की मुच्छाली पंचायत में स्थानीय प्रतिनिधियों के आग्रह पर आधार नामांकन कैंप भी आयोजित किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
*योजनाओं का सर्वे और प्रचार-प्रसार भी तेज़ी पर*
डाक सेवकों द्वारा योजनाओं से जुड़े जन सरोकारों पर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति विभाग की कल्याणकारी सेवाओं से वंचित न रह जाए। लोगों को डिजिटल बैंकिंग, बचत योजनाओं, बीमा व आधार संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
*स्वयं सहायता समूहों से संवाद, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल*
अभियान के दौरान ऊना ज़िले के सभी ब्लॉकों में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ भी संवाद स्थापित किया गया है। डाक विभाग इनके उत्पादों को ई-कॉमर्स के माध्यम से बाज़ार तक पहुंचाने की दिशा में प्रयासरत है, जिससे स्थानीय उद्यम को बढ़ावा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हैट्रिक लगाने वाले पूर्व विधायक भाजपा में शामिल: अविनाश राय खन्ना ने किया भाजपा में शामिल

गगरेट : कांग्रेस को चुनाव से पहले उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के तीन बार के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश कालिया भाजपा में शामिल हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपकी अश्लील वीडियो मिली है….फिर महिला को लगी 1.27 करोड़ रुपये की चपत….सीबीआई अफसर बोल रहा हूं !!

मुक्तसर : महिला से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शातिरों ने महिला को इस कदर अपने जाल में फंसाया कि महिला ने एक करोड़ 27 लाख रुपये लुटा दिए। शातिरों ने महिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

*नशा मुक्त और सुसंस्कारित समाज के निर्माण में दें योगदान…संस्कारयुक्त शिक्षा से ही संभव है आदर्श समाज का निर्माण : न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर*

नारी शक्ति है सामाजिक बदलाव की धुरी : डॉ. मुक्ता ठाकुर एएम नाथ।/ रोहित जसवाल।  ऊना, 7 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण….राहत व पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने आज शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगला, टापूंन, कुपाहडा, खज्जियार, रठियार, बकतपुर, बसौधन और कोलका में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और...
Translate »
error: Content is protected !!