डाक्टर धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल : डा. गांधी ने अपनी नवां पंजाब पार्टी का भी कांग्रेस में कर दिया विलय

by

नई दिल्ली , 1 अप्रैल । पंजाब में पटियाला लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद रहे हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। यहां पर एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पंजाब एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव, विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा और वरिष्ठ केंद्रीय नेता पवन खेड़ा ने डा. गांधी का स्वागत किया। डा. गांधी ने अपनी नवां पंजाब पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया।

इस मौके पर डा. गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। डा. गांधी ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव का अपमान हुआ और उन्हें पार्टी से निकाला गया, वह बहुत गलत था। इसी के विरोध में उन्होंने आप को अलविदा कहा था।

डा. गांधी ने आगे कहा कि यदि लोकतंत्र की रक्षा कोई पार्टी कर सकती है, तो वह कांग्रेस ही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह टिकट के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके बावजूद अगर लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी उन्हें योग्य उम्मीदवार मानती है और टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

पटियाला के पूर्व आप सांसद धर्मवीर गांधी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे परनीत कौर को मात दे चुके हैं। डॉ. गांधी ने पटियाला सीट पर आम आदमी पार्टी से 2014 लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। डा. गांधी ने अपनी नवां पंजाब पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया। ऐसे में पूरी संभावना है कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनावों में डा. गांधी को पटियाला सीट से मैदान में उतार सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल की नोक पर दुकानदार से 12 हजार नकदी और मोबाइल छीना : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर में सरदार टेलीकॉम के मालिक को पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा शाहपुर में  गत रात करीब आठ वजे दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीव 12 हजार और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

SHO के खिलाफ FIR दर्ज : फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ महिला उत्पीड़न मामले में हुई एफआईआर दर्ज

जालंधर :  पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर थाने के प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) भूषण कुमार पर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
पंजाब

उद्योग मंत्री अरोड़ा ने गांव बजवाड़ा, डाडा व किला बरुन के 282 खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों को सौंपे 5855806 रुपए के कर्जा राहत के चैक

जिले में 46000 से अधिक खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों का 104 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ होशियारपुर, 15 सितंबर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
article-image
पंजाब

आरटीआई के जरिए मांगी जा रही जानकारी पंजाब सरकार देने में आनाकानी कर रही : नवजोत सिद्धू ने राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात क्र लगाया आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू सोमवार को राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर, एक्साइज के साथ-साथ...
Translate »
error: Content is protected !!