शव 20 दिन बाद इटली से घर पहुंचा : इटली में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

by

बरनाला :  बरनाला जिले के गांव महल खुर्द के युवक स्वर्ण सिंह की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 20 दिन बाद रविवार को शव गांव लाया गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि स्वर्ण सिंह 7 साल पहले रोजगार के लिए इटली गया था। कुछ दिन पहले ही उसे इटली में स्थाई नागरिकता मिल्ली थी और शादी करने के लिए गांव आने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि शव को गांव लाने में लाखों रुपये खर्च करने पड़े। न तो केंद्र और न ही पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवार को कोई मदद की है। गांव के सरपंच बलदीप सिंह और निरमल सिंह ने बताया कि यह मजदूर परिवार है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को झटका : पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल

अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका, अमृतसर के पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को अमृतसर...
article-image
पंजाब

पंजाब पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक माहिलपुर के चुनाव – मलकीत सिंह बाहोवाल अध्यक्ष, मक्खन सिंह लंगेरी से महासचिव बने

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  पेंशनरों के लिए संघर्ष करने वाली संस्था पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन माहिलपुर के चुनाव अधिवेशन हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। यह चुनावी सभा जिला कमेटी द्वारा अबजरबार तहसील गढ़शंकर के...
Translate »
error: Content is protected !!