डाक सेवा बोर्ड दिल्ली सदस्य हरप्रीत सिंह ने किया जिला चंबा का दौरा

by
उपायुक्त चंबा से बैठक में डाक विभाग की सेवाओं के बेहतर क्रियान्वन का दिया आश्वासन
 विभिन्न डाकघरों का दौरा कर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए निर्देश
एएम नाथ। चम्बा :  डाक सेवा बोर्ड दिल्ली सदस्य (संचालन) हरप्रीत सिंह ने 25 मार्च को आकांक्षी जिला चम्बा का आज दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ बिशन सिंह निदेशक डाक सेवाएं हि.प्र., अधीक्षक डाकघर चम्बा राजीव गुरुंग, सहायक अधीक्षक डाकघर चम्बा बलजीत कुमार तथा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा चम्बा आदित्य सूर्या भी उपस्थित रहे।
 इस कड़ी में सर्वप्रथम उन्होंने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल से मुलाकात की तथा आकांक्षी जिला चंबा में डाक विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं का बेहतरीन क्रियान्वन कर जिला वासियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला चम्बा में डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही बचत बैंक सेवाओं जैसे डाकघर बचत बैंक, सुकन्या समृद्धी योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर सुविधा का लाभ, डाक जीवन बीमा, व अन्य सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने वारे तथा आकांक्षी जिला को सुदृढ़ बनाए जाए के बारे मे अच्छी सुबिधाएं प्रदान करने का भरोसा दिया l उन्होंने उपस्थित पदमश्री से सम्मानित चम्बा रुमाल शिल्पकार ललिता वकील, शिल्पकार चम्बा चप्पल अनिल कुमार, ग्रीन वैली क्लीन वैली (स्वंय सेवी संस्था) संचालक नवनीत जोशी, महिला प्रधान क्षेत्रीय बचत योजना व स्टैंडर्डाइज्ड एजेंसी सिस्टम के अभिकर्ताओं, ग्राम पंचायत सदस्यों, महिला मंडलों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की तथा उनके साथ स्थानीय शिल्प व अन्य उत्पादों की अपनी विशेष पहचान बनाए रखने व उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीकों के सरकार व डाक विभाग की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर गहनता से विचार किया।
इसके पश्चात डाक सेवा बोर्ड सदस्य (संचालन) हरप्रीत सिंह द्वारा शाखा डाकघर रजेरा, उप डाकघर हरदासपुरा तथा प्रधान डाकघर चम्बा का दौरा भी किया गया तथा विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने डाक विभाग के अधिकारिओं व कर्मचारिओं आम जन के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने बारे भी निर्देशित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: MLA पठानिया

दो दिन के प्रवास में 25 किमी का पैदल सफर तय कर लोगों की सुनी समस्याएं धारकंडी(धर्मशाला), 09 नवंबर। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैरोल पर आए जसवंत को गोलियों से भूना था – जसवंत गिल की रैकी करने वाला हरजीत सिंह उर्फ जीता गिरफ्तार

ग्वालियर। आतंकी अर्श डल्ला के इशारे पर डबरा में हुए जसवंत हत्याकांड में रैकी करने वाले दस हजार के इनामी हरजीत सिंह उर्फ जीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीता शिवपुरी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी साई सडक़ के सुदृढीकरण के सरकार ने बजट की स्वीकृत

12 करोड़ 76 लाख 33 हजार रुपये किए जाएंगे व्यय जल्द ही इसके टैंडर लगाए जाएंगे। बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बद्दी रेड लाईट चौक से वर्धमान चौक तक लगभग 5 किलोमीटर सडक़ के सुदृढ़ीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का कर्ज प्रबंधन रोडमैप : 2029-30 तक ऋण-GSDP अनुपात 40.64% करने का लक्ष्य

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ते कर्ज के दबाव के बीच नई उधारी पर निर्भरता घटाने और मौजूदा ऋण के बेहतर प्रबंधन के लिए मध्यम अवधि की रणनीति तैयार की है।...
Translate »
error: Content is protected !!