मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 नवंबर से जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे

by

विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसंवाद करेंगे मुख्यमंत्री

एएम नाथ। चंबा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 से 6 नवंबर तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों भटियात, चुराह तथा भरमौर के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वह जनसभाओं तथा जनसंवाद कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 3 नवंबर को भटियात विधानसभा के अंतर्गत चुवाड़ी चौगान में पूर्वाहन 11:40 बजे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराहन 5:15 बजे ककीरा कस्बे के चलामा के लिए रवाना होंगे। वह चलामा के मेला ग्राउंड में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा स्थानीय लोगों, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी घटासनी गाँव गांव में रहेगा।
मुख्यमंत्री 4 नवंबर को प्रातः 9:45 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
मुकेश रेपस्वाल बताया कि मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत दोपहर 11:45 बजे कला मंच भंजराडू में
विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात
जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सांय 6 बजे मेला ग्राउंड देहग्रां में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा उसी गांव में उनका रात्रि ठहराव रहेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 5 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे तथा एंटी चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे।
मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत दोपहर 12:05 बजे राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के खेल मैदान में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराहन 5:45 बजे मैहला में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव गांव मेहला में होगा।
मुख्यमंत्री 6 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात वह शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता : राघव चड्डा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाए जाने से आहत सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सवाल दागे हैं। आआपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड : डीएवी स्कूल के छात्रों ने हासिल किए 12 गोल्ड, 14 सिल्वर व 15 ब्रॉन्ज मेडल

ऊना। हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा कराई अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में ऊना के डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्रों के शानदार प्रदर्शन किया। जिसका हिंदी विकास परिषद ने रिजल्ट घोषित कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण : कार्यालयों में पुराने रिकॉर्ड के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

सहकारी समितियों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के विपणन पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं), जिला खाद्य एवं आपूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!