डिंपी ने निजी फायदे के लिए पार्टी छोड़ी : सुखबीर बादल

by

मुक्तसर : लोकसभा चुनाव के बाद शिअद में शुरू हुई बगावत रुकने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ जहां पार्टी में अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा लगातार मांगा जा रहा है। वहीं एक गुट ने सरेआम सुखबीर से अलग गुट और नेता बना लिया है। दूसरी तरफ शिअद के पुराने नेताओं का इस्तीफा देने का दौर जारी है।
ताजा मामले में गिद्दड़बाहा में डिंपी ढिल्लों द्वारा आप में जाने के एलान के बाद शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गांव बादल स्थित पैतृक निवास पर गिद्दड़बाहा हलके के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डिंपी ढिल्लों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने निजी फायदे के लिए शिअद छोड़ रहे हैं। मगर फिर भी वह उन्हें दस दिन का समय देते हैं। डिंपी ढिल्लों अगर शिअद में वापसी करते हैं तो गिद्दड़बाहा से उसकी टिकट पक्की है।
सुखबीर बादल ने कहा कि गिद्दड़बाहा से वह डिंपी ढिल्लों को ही टिकट देने वाले थे। मगर उन्हें सूचना मिल रही थी कि डिंपी ढिल्लों पिछले तीन-चार महीनों से आप नेताओं के संपर्क में हैं। वे तो अपने निजी हितों के लिए पार्टी छोड़ कर गए हैं। मनप्रीत बादल के साथ उनकी पिछले कई महीनों से बात नहीं हुई है। मनप्रीत बादल तो भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि डिंपी के लिए शिअद के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। वह जब चाहे वापसी कर सकते हैं। अगर वह दस दिन के भीतर घर वापसी करते हैं तो टिकट उन्हीं को दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ : पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी, पुलिस की शुरूआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अमृतसर :   एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग्स तस्करों के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में गैंग के 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है।...
article-image
पंजाब

तीन दिवसीय नेशनल लॉ फेस्ट इक्विटास 2024 का आयोजन : पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में 15 से 17 फरवरी तक होगा

होशियारपुर :  पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लॉ फेस्ट इक्विटास 2024 का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक किया जाएगा। इन तीन दिनों के दौरान विभिन्न लीगल, कल्चरल...
article-image
पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस गुरुद्वारा मंजी साहिब में मनाया

नवांशहर। स्थानीय बंगा रोड पर स्थित श्री गुरुद्वारा मंजी साहिब में गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। भारी संख्या में संगत ने नतमस्तक होकर गुरु जी की महिमा का गुणगान श्रवण...
Translate »
error: Content is protected !!