होशियापुर के तीन वार्डों में से 2 पर आप और एक पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज : हरियाणा में आप व टांडा में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते

by
होशियारपुर जिले में शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 61.10 प्रतिशत हुई वोटिंग

– डिप्टी कमिश्नर

शियारपुर, 21 दिसंबर: ज़िले में म्युनिसिपल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए है। ज़िले में नगर निगम होशियारपुर के तीन वार्डों, हरियाना व टांडा के एक-एक वार्ड का उपचुनाव व माहिलपुर नगर पंचायत का आम चुनाव हुआ है। डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए वोटरों व पोलिंग स्टाफ का धन्यवाद किया।

जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि इन चुनावों में ज़िले में 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के 3 वार्डों में कुल 51.74 प्रतिशत, हरियाना नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 में 68.06, टांडा नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में 76.43 व माहिलपुर में कुल 68.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भय-मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा के साथ आज अलग-अलग पोलिंग बूथों का दौरा कर वोट प्रक्रिया का जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि होशियारपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 6 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश्वर दयाल बब्बी विजेता रहे, उन्हें 768 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील दत्त को 585 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नरिंदर कौर विजेता रही उन्हें 589 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार परमजीत कौर 505 वोट मिले। वार्ड नंबर 27 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार दविंदर कौर विजेता रहे, उन्हें 1084 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शरणजीत कौर को 485 वोट मिले। नगर परिषद हरियाना के वार्ड नंबर 11 से आम आदमी पार्टी के रामजीत विजेता रहे, उन्हें 256 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव कुमार को 218 वोट मिले। नगर परिषद टांडा के वार्ड नंबर 8 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार जसविंदर सिंह विजेता रहे, उन्हें 523 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसविंदर लाल को 315 वोट मिले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां रो रही … 5वें बेटे को खो दिया : पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… कहा- पुलिस को संवेदनशील बनाने की जरूरत

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि देखिए, हमें क्या पढ़ने को मिल रहा है, एक मां रो रही...
पंजाब

जमीन पर कब्जे को लेकर गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां : 2 घायल

होशियारपुर : थाना मेहटियाना क्षेत्रांतर्गत गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। जिसमे गोली लगने से दोनों पक्षों का...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम PGI से करवाने की मांग… अदालत ने की खारिज

गुरदासपुर :  अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुलिस चौकी पर दो पुलिस मुलाजिमों की हत्या के बाद आरोपित रणजीत सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बहुचर्चित मामले में गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने कर्मचारियों की मांगों का किया समर्थन : कहा: यदि कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं हो रहा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी

चंडीगढ़, 21 सितंबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने अपने अधिकारों के लिए लगातार विभिन्न स्तरों पर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए, उनके लिए संसद से सड़क तक आवाज...
Translate »
error: Content is protected !!