डिजिटल अरेस्ट का मामला : 12 मामलों में 5.91 करोड़ की ठगी, 33 लाख रिकवर

by

एएम नाथ । शिमला : डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी की जा रही है। साइबर अपराधी आम लोगों को वीडियो कॉल, फोन कॉल, सोशल मीडिया और ईमेल से डराकर ठग रहे हैं। प्रदेश सीआईडी की साइबर क्राइम विंग ने चेतावनी दी है कि यह एक संगठित ऑनलाइन घोटाला है।

इसमें अपराधी खुद को जज, पुलिस या सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को झूठे मामलों में फंसा देने की धमकी देते हैं। इन मामलों में जागरूकता से ही बचा जा सकता है। वर्ष 2024 से जुलाई 2025 तक 18 महीनों में प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 5.91 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।

पुलिस ने 33 लाख की रिकवरी भी की है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन धर्मशाला के अधीन सबसे अधिक 6 मामले दर्ज हुए हैं। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में 4 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में 2 केस दर्ज हुए हैं। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में 26 दिसंबर 2024 को दर्ज मामले में सबसे अधिक 93,05,500 लाख रुपये की ठगी हुई। इसकी कोई रिकवरी नहीं हो पाई है। धर्मशाला में दर्ज एक मामले में 78,67,000 लाख रुपये की ठगी हुई। इसमें से 16,21,410 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। मंडी में 13 सितंबर 2024 को दर्ज मामले में 73,44,900 रुपये की ठगी हुई। इसमें से महज 3,559 रुपये ही रिकवर हो पाए हैं।

ऐसे होता है डिजिटल अरेस्ट
साइबर ठग पीड़ितों को बताते हैं कि वे किसी गंभीर मामले (जैसे ड्रग्स, मनी लॉन्ड्रिंग या बलात्कार) में फंसे हुए हैं। वे नकली पुलिस वर्दी, पहचान पत्र और ऑफिस का बैकग्राउंड दिखाकर वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट करते हैं। इसके बाद डर और शर्मिंदगी का फायदा उठाकर उनसे पैसे ऐंठते हैं।

ठगी के सामान्य तरीके
फर्जी पुलिस कॉल : वीडियो कॉल पर पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर डराया जाता है।
फर्जी ईमेल या सोशल मीडिया नोटिस : नकली कोर्ट या पुलिस का नोटिस भेजा जाता है।
पार्सल घोटाला : कहा जाता है कि कोई संदिग्ध पार्सल मिला है जिसमें आपका नाम है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस : आपके बैंक खाते को अवैध ट्रांजक्शन से जोड़ा जाता है।

डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें
अनजान नंबर से आई कॉल का जवाब न दें।
डर के कारण किसी को भी पैसे न भेजें।
तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
1930 पर साइबर हेल्पलाइन को रिपोर्ट करें।
अपने परिवार और खासकर बुजुर्गों को जागरूक करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में होगा पहला स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यतिथि 4 फरवरी को प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों पर उपायुक्त राघव शर्मा ने की बैठक

ऊना (27 जनवरी)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 4 फरवरी को ऊना प्रवास पर रहेंगे और प्रदेश के पहले स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यतिथि होंगे। यब बात उपायुक्त राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटड़ीघाट बस हादसे पर जय राम ठाकुर ने जताया दुख : मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का जाना हाल

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने मंगलवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचकर पटड़ीघाट बस हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय संस्कृति को दर्शाती शोभा यात्रा से हुई कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत : कृषि मंत्री ने किया न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

एएम नाथ।  धर्मशाला, 28 सितम्बर। उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान धर्मशाला तक शोभा यात्रा के साथ आज कांगड़ा वैली कार्निवल का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!