29 नवंबर को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का पुलिस ग्राउंड में होगा आयोजन : रुपेश कुमार

by

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी दिसंबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग
चम्बा, 25 नवंबर : जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चम्बा रुपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर 2023 को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस ग्राउंड चंबा में किया जा रहा है जिसमें 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए 100, 200 तथा 400 मीटर दौड तथा 13 से 17 आयु वर्ग के दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर रस्सी कूद, कम सुनने वालों के लिए 100 मीटर दौड़, शारीरिक रूप से दिव्यांग के लिए 50 मीटर सहायक दौड तथा सॉफ्ट बॉल फेंकना, मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ वोचि (ब्रॉड रेस )तथा बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 29 नवंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में स्थित कार्यालय जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चम्बा के कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें ।
जिला स्तर पर इन प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों का दिसंबर माह के आगामी सप्ताह में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा जिसके समस्त खर्चे युवा सेवा एव खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

*पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत* *16 लाख से बने अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित* एएम नाथ शाहपुर, 9 दिसम्बर : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार विषय पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ : मनाली बाइक एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

मनाली : लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ से गुस्साए मनाली बाइक एसोसिएशन ने सोमवार को चक्का जाम कर लद्दाख बाइकर एसोसिएशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सड़क पर चक्का जाम कर...
Translate »
error: Content is protected !!