डिजिटल पहचान पत्र डाउनलोड करने के लिए मतदान केंद्रों पर कैंप 6 व 7 मार्च को

by
ऊना : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला ऊना के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के कार्यालयों तथा पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान केंद्रों में 6 व 7 मार्च को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि नए मतदाता जिनका नाम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान मतदाता सूची में दर्ज हुआ है, वे अपना डिजिटल फोटो पहचान पत्र (e-PIC) अपने मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, voterportal.eci.gov.in व nvsp.in पोर्टल पर अपने मतदान केंद्र में जाकर बूथ लेवल अधिकारी के मार्गदर्शन में डाउनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी नए मतदाताओं से अपील की है कि वे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से e-PIC अपने मोबाइल फोन में डाऊनलोड कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई इस सेवा का अवश्य लाभ उठाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

परियोजना अधिकारी-डीआरडीए का नया नाम जिला विकास अधिकारी : ओम प्रकाश

एएम नाथ। चम्बा जिला स्तर के कार्यालय परियोजना अधिकारी – डीआरडीए को प्रदेश सरकार द्वारा नया नाम जिला विकास अधिकारी दिया गया है। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी चंबा ओम प्रकाश ने दी है।...
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ को पंचायत क्षेत्र में लाने की उठी मांग

ऊना :  ऊना में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान अधिकतर शिकायतें व मांग पुलिस विभाग, राजस्व तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित रही। जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धनीराम शांडिल ने आनिरुद्ध सिंह के साथ न्यू शिमला में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

शिमला, 19 नवंबर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज न्यू शिमला सेक्टर-4 में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास...
Translate »
error: Content is protected !!