पंजाब अध्यक्ष हरपुरा ने जिला मोहाली का सुखदेव सिंह कंसाला को अध्यक्ष किया नियुक्त

by

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने कुराली में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

कार्याकर्ता कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

कुराली : आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा कुराली में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका और इसस पहले आयोजित की गई मीटिंग में आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने जिला मोहाली का सुखदेव सिंह कंसाला को अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उसे नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान हरपाल सिंह हरपुरा ने कहा कि आल इंडिया जाट महा सभा दुारा पंजाब में काम करने वाले साथियों को आगे लाया जा रहा है ताकि पंजाब में जाट महासभा को मजूबत करते हुए किसानी अंदोलन में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा पाया जा सके। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने तक और एमएसपी की कानूनी गरंटी दिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा और इसके लिए आल इंडिया जाट महा सभा के समूह पदाधिकारी व कार्याकर्ता सडक़ों से लेकर दिल्ली बार्डरों पर किसान अंदोलन में डटे रहेगे। इस समय सुखदेव सिंह कंसाला ने कहा कि हरपाल सिंह हरपुरा व राष्ट्रीय नेताओं ने मुझे मोहाली का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं अभारी हूं और मैं यह जिम्मेदारी निभाने के लिए कड़ी मिहनत करूगां। उन्होंने कहा कि आल इंडिया जाट महा सभा पंजाब में जनता के मुद्दों को सरकार तक पुहंचाने के लिए अंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस समय चंडीगढ़ के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह बडहेड़ी, जिला होशियारपुर के अध्यक्ष अमरपाल सिंह काका भी मौजूद थे।
फोटो: पंजाब अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा जिला मोहाली के अध्यक्ष पद का सुखदेव सिंह कंसाला को नियुक्ति पुत्र सौपतेु हुए और कार्याकर्ता कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में भूजल दोहन में कमी, 95 डार्क जोन ब्लॉकों में सुधार: बलतेज पन्नू

आप नेता बोले—नहरों के पानी के बढ़ते इस्तेमाल से भूजल पर निर्भरता कम हुई, 4 ब्लॉक सुरक्षित श्रेणी में पहुंचे चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेला बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

प्लास्टिक मुक्त लंगर, अस्थायी व पिंक शौचालय, रेड क्रॉस कैंप, एम्बुलेंस सेवा और ट्रैफिक कंट्रोल में सिविल डिफेंस निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ज़िला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर की ओर...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने के आरोप में कथा वाचक पर मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने गावों में धर्म प्रचार करने वाले कथा वाचक को नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 13 वर्षीय पीड़िता ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक के कुल रोगियों में 60 प्रतिशत भारत में: डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर, : 18 अक्टूबर : ब्रेन स्ट्रोक के नवीनतम उपचार विकल्पों के बारे में शुक्रवार को लिवासा अस्पताल में न्यूरोसर्जरी और न्यूरो इंटरवेंशन के डायरेक्टर डॉ. विनीत सग्गर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!