डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने एस.एस.पी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गढ़शंकर के जल भराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा

by

बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात हुए और भी बेहतर: कोमल मित्तल
होशियारपुर, 11 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लगातार हुई बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर उपमंडल में बरसात के कारण काफी स्थानों पर जलभराव हो गया था और अब पानी का स्तर लगभग शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीते दिन गढ़शंकर के जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान जल भराव के कारण बंद हुई पावर स्टेशन की सेवाएं बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब गढ़शंकर उप मंडल में स्थिति बिल्कुल सामान्य है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बिस्त दोआबा नहर व बेईं का स्तर काफी नीचे चला गया है और गढ़शंकर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी का स्तर नीचे जाना शुरु हो गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह ब्यास दरिया में पानी का स्तर नीचे जा चुका है और पौंग डैम सहित होशियारपुर के अन्य छोटे डैमों में भी स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि इन डैमों में पानी अभी सेफ्टी लाइन से नीचे है। उन्होंने कहा कि अगर किसी डैम से पानी छोडऩे की जरुरत भी पड़ी तो उस संबंध में जिला वासियों को पहले सूचित किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों को सावधानी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि वे डैम, दरिया, नहर, खड्डों, चोअ व नीचले इलाकों से दूर रहे क्योंकि आने वाले दिनों में अगर हिमाचल प्रदेश में बारिश होती है तो हमारी खड्डों व चोअ में बरसाती पानी आ सकता है और डैम से भी पानी छोडऩा पड़ सकता है।
कोमल मित्तल ने इस दौरान जिला वासियों को अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी डैम सुरक्षित हैं और लोगों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि संभावी बाढ़ संबंधी किसी भी तरह की कोई जानकारी लेने व देने के लिए जिला व तहसील स्तर पर खोले गए बाढ़ कंट्रोल रुम के नंबरों से संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जो फ्लड प्रोटैक्शन वर्क व अन्य नुकसान हुए हैं, उस संबंधी बचाव कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाधित हुई इमरजैंसी यूटिलिटी सर्विसेज बहाल कर दी गई है।
9इस दौरान एसडीएम जशनप्रीत कौर गिल, तहसीलदार तपन भनोट लोक निर्माण विभाग,डीएसपी दलजीत सिंह खख, बीडीपीओ मनजिंदर कौर, व राजस्व विभाग व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’ गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

युवती से गैंगरेप: चलती कार में वारदात को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर : शहर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 45 माडल टाऊन में 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की भी करवाई शुरुआत : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने माडल टाऊन में बने डंप को हटवा कर लोगों को दिलाई बड़ी राहत

होशियारपुर, 04 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 45 के माडल टाऊन में भगवान श्री राम मंदिर के नजदीक 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की शुरुआत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है : अपने परिवार की तरह देशवासियों का ध्यान रखते हैं प्रधानमंत्री मोदी : खन्ना

होशियारपुर 12 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी अपने परिवार की तरन देशवासियों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा की पेट्रोल, डीजल और अन्य एनर्जी स्रोत हर घर,...
Translate »
error: Content is protected !!