डिप्टी मैडिकल कमिश्नर ने ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक फतेहगढ़ व ओ.ओ.ए.टी केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण

by

होशियारपुर, 02 फरवरी:  डिप्टी मैडिकल कमिश्नर-कम-सचिव जिला नशा मुक्ति पुर्नवास सोसायटी डा. हरबंस कौर ने जिला स्तरीय ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक मोहल्ला फतेहगढ़ व ओ.ओ.ए.टी केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मैडिकल अधिकारी कम नोडल अधिकारी ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक डा. गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।  इस मौके पर उन्होंने दवाईयों का आनलाइन व आफलाइन रिकार्ड, काउंसलिंग रिकार्ड, नशाखोरी के इलाज के अंतर्गत मरीजों की फाइलों का रिकार्ड का विस्तापूर्वक निरीक्षण किया।
डा. हरबंस कौर ने इस दौरान डी.एच.एस पंजाब के एस.ओ.पीज के अनुसार ओ.ओ.ए.टी क्लीनिकों में काम करने की हिदायत दी व सरकारी पुर्नवास सैंटर दोबारा से शुरु करने के लिए कहा। इस दौरान केंद्रीय जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह, जिला नशा मुक्ति पुर्नवास केंद्र की मैनेजर निशा रानी, काउंसलर संदीप कुमारी, नरेश कुमार, सुनील कुमार, स्टाफ नर्स हरदीप कौर आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Revenue Officers Must Act Seriously

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 9 : Deputy Commissioner Ashika Jain chaired the monthly meeting of district revenue officers at the District Administrative Complex today. During the session, she directed tehsildars and naib tehsildars to...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के विरोध के आगे झुका पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, विवादित हलफनामे का निर्णय लिया वापस

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने आखिरकार छात्रों के विरोध और कानूनी चुनौती के बाद विवादित हलफनामा (एफिडेविट) को वापस लेने का फैसला किया है। यह वही हलफनामा था जिसमें छात्रों से उनके आचरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वैष्णो देवी भूस्खलन: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 33, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रद्द… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जम्मू : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों की मदद...
Translate »
error: Content is protected !!