डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का विशेष सम्मान : ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेला “छिंझ छराहां दी” को विरासत का दर्जा दिलाने के लिए-

by

गढ़शंकर, 2 सितम्बर: “छिंझ छराहां दी” को विरासती मेले का दर्जा दिलाने पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को 3 सितंबर को सुबह 10 बजे बाबा बालक रूप मंदिर अचलपुर में सम्मानित किया जा रहा है। इस संबंध में आज मंदिर में बीत क्षेत्र के लोगों की एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने बीत क्षेत्र की विरासत को संरक्षित करने के लिए विरासत का दर्जा देने के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी का धन्यवाद किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए यूथ विंग गढ़शंकर के अध्यक्ष बलजिंदर अटवाल ने कहा कि डिप्टी स्पीकर रौड़ी के प्रयासों से बीत क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। 3 सितंबर को डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का अचलपुर में विशेष सम्मान किया जा रहा है। इस मौके बलजिंदर अटवाल के अलावा महंत अशोक कुमार, सोनू धीमान, गुरमेज सिंह, रिंकू टिब्बियां, शाम लाल, मनी बीनेवाल, निंदी बीनेवाल, अमनदीप सिंह, हरनेक सिंह नैनवां आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीस वर्षीय युवक की गढ़शंकर नंगल रोड पर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर मौत

गढ़शंकर : गांव टब्बा के तीस  वर्षीय युवक की कल देर रात गढ़शंकर नंगल रोड पर पंडोरी बीत के निकट सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई गढ़शंकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों...
article-image
पंजाब

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर बोड़ा में समागम 

गढ़शंकर,  22 जनवरी: आज गांव  बोड़ा के मां काली मंदिर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुजारी कुलदीप शर्मा एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से...
article-image
पंजाब

चिट्टा बरामदगी मामले के होशियारपुर से जुड़े तार : होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमीरपुर :  हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!