डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने पोसी अकादमी के खिलाड़ियों को वर्दियां वितरित की

by

गढ़शंकर : 17 अगस्त : शहीद भगत सिंह अकादमी पोसी में एक सरल और प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 120 बच्चों को वर्दियां वितरित की गई। इस समारोह में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जय किसान सिंह रौड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।शहीद भगत में सिंह अकादमी पोसी में करीब 150 बच्चे प्रतिदिन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास करते हैं, इनमें से करीब 10 बच्चे चंडीगढ़ की प्रमुख अकादमियों में खेलकर गांव और अकादमी का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने इस अकादमी को अपनाने का वादा करते हुए अकादमी के लिए स्टेडियम के अधूरे भवन को पूरा करने, नया जिम खोलने और प्राथमिकता के आधार पर मैदान के चारों ओर लाइट लगाने का वादा किया। इस अवसर पर तरलोचन सिंह, जोगा सिंह, हरनेक सिंह, संदीप बैंस, संदीप गौड़, चरणजीत शर्मा, गुरप्रीत बैंस, कुलदीप सिंह, दयाल सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो : पोसी में अकादमी के खिलाडियों को वर्दियां वितरित करते समय जय कृष्ण सिंह रौड़ी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित 2 सगे भाइयों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाईयो को 22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

BLOs to conduct door-to-door enumeration

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 22 :  Deputy Commissioner-cum-District Election Officer today briefed representatives of recognized political parties in the district about the second phase of Special Intensive Revision-2026 and appealed for full cooperation in...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वेटलैंडस दिवस मनाया

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में अधीन वेटलैंड दिवस मनाया गया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने वेटलैंड दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!