डीएवी के रजत और हैप्स की प्रज्ञा सबसे तेज धावक – धाविका

by
एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर। दोसड़का के पुलिस मैदान में आयोजित एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुरस्कृत किया।
100 मीटर दौड़ में डीएवी हमीरपुर के रजत साई पहले, कुठेड़ा स्कूल के हर्ष दूसरे और नालटी के प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की प्रज्ञा वशिष्ठ पहले, ककड़ियार स्कूल की एंजल दूसरे और इसी स्कूल की आकाशी तीसरे स्थान पर रही।
200 मीटर दौड़ में भी डीएवी के रजत साई प्रथम, ब्ल्यू स्टार स्कूल के मृदंग द्वितीय, कुठेड़ा के अर्चित तृतीय, लड़कियों में भी हिम अकादमी विकासनगर की प्रज्ञा वशिष्ठ प्रथम, कुठेड़ा की कृतिका राणा द्वितीय और इसी स्कूल की शिवानी तृतीय रही।
May be an image of one or more people and text
400 मीटर दौड़ में ब्ल्यू स्टार स्कूल के मृदंग प्रथम, कुठेड़ा के नवीन द्वितीय, डीएवी के अथर्व तृतीय, लड़कियों में ब्ल्यू स्टार की सृष्टि प्रथम, हैप्स विकासनगर की आहना द्वितीय, कुठेड़ा की सोनिका तृतीय रही।
800 मीटर दौड़ में कुठेड़ा के नवीन प्रथम, ब्वायज स्कूल हमीरपुर के योगेश द्वितीय, नालटी के आदित्य तृतीय, द मैगनेट के उत्तम चतुर्थ, लड़कियों में कुठेड़ा की अक्षरा प्रथम, ककड़ियार की तमन्ना द्वितीय, गर्ल्स स्कूल हमीरपुर की नंदिनी तृतीय और ककड़ियार की रुचिका चतुर्थ रही।
1500 मीटर दौड़ में ब्ल्यू स्टार स्कूल के आर्यन प्रथम, ब्वायज स्कूल के पंकज द्वितीय, कुठेड़ा के आरक्षित तृतीय, लड़कियों में कुठेड़ा की कृतिका राणा प्रथम, डीएवी की अवनी द्वितीय, गर्ल्स स्कूल की कृतिका तृतीय रही।
3000 मीटर दौड़ में ब्ल्यू स्टार के आर्यन प्रथम, ब्वायज स्कूल के पंकज द्वितीय, कुठेड़ा के राहुल तृतीय, इसी स्कूल के अरुण चतुर्थ, नालटी के विनय पंचम, लड़कियों में कुठेड़ा की अनुपमा प्रथम, गर्ल्स स्कूल की अंकिता द्वितीय और इसी स्कूल की अंजलि तृतीय रही।
May be an image of one or more people, dais and text
शॉट पुट में डीएवी के आर्यन प्रथम, ऐम पब्लिक स्कूल के दक्ष द्वितीय, द मैगनेट के ऋषभ तृतीय, लड़कियों में हैप्स की दक्षिता प्रथम, द मैगनेट की रिया द्वितीय, गर्ल्स स्कूल की रितिका तृतीय रही।
लांग जंप में ककड़ियार के तनिष प्रथम, इसी स्कूल के अभिषेक द्वितीय, डीएवी के अंशुल तृतीय, लड़कियों में गर्ल्स स्कूल की इशिका प्रथम, ककड़ियार की आकाशी द्वितीय और हैप्स की आहना तृतीय रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में सावित्री स्कूल के साहिल प्रथम, आर्यन पब्लिक स्कूल अणु के अर्णव द्वितीय, स्वाहल की स्वाति तृतीय रही।
नारा लेखन प्रतियोगिता में हाई स्कूल मझोग सुल्तानी की शीतल प्रथम, ऑक्सफोर्ड स्कूल के रिदित राजवर्द्धन और सावित्री स्कूल की लवीना संयुक्त रूप से द्वितीय तथा हाई स्कूल सासन के प्रतिभागी तृतीय रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर लाल नेहरु की अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित : कंगना रनौत

एएम नाथ।  शिमला / नई दिल्ली, 10 अप्रैल :  लोकसभा चुनाव के बीच कच्चातिवु द्वीप को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7,26,802 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन : पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया शिविर का शुभारंभ

टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण ऊना, 19 सितम्बर – जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से उपमंडल ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खैरा ने कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पर लगाए गंभीर आरोप : सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दे रहा दिखाई

संगरूर : कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!