डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया 

by
गढ़शंकर, 25 जनवरी : चुनाव कमिशन भारत की हिदायतों अनुसार डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में 14वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इस मौके छात्रों को लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतमयी चुनाव में भाग लेने के लिए प्रण करवाया गया। इस मौके प्रो. सुलेंद्र पाल नोडल अधिकारी सवीप ने छात्रों को बिना किसी भय, लालच या किसी अन्य प्रभाव से मुक्त होकर सही वोटिंग संबंधी प्रेरित किया। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को अपने वोट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. कमलइंदर कौर प्रिंसिपल डीएवी कालेज ने विद्यार्थियों को देश की तरक्की में योगदान डालने के लिए अपने नेता के चुनाव के लिए निष्पक्ष वोटिंग का महत्व समझाया। प्रोफेसर कामना ने शपथ दिलवाई तथा प्रोफेसर रशपाल कौर ने मंच संचालन किया।
फोटो कैप्शन:
राष्ट्रीय वोटर दिवस पर शपथ उठाते विद्यार्थी व स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जांच रिपोर्ट को विधानसभा सचिवालय ने लौटा दिया : डीजीपी के बजाय गृह सचिव के माध्यम से गया मांगा

आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के खिलाफ कांग्रेस विधायक रामकुमार की विशेषाधिकार हनन की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय की ओर से की गई जांच रिपोर्ट को विधानसभा सचिवालय ने लौटा दिया है। यह रिपोर्ट पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण टक्कर हरोली-रामपुर पुल पर : महिला की मौत, चार लोग घायल

हरोली : हरोली-रामपुर पुल सड़क पर शनिवार शाम को कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज का होगा निर्माण : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रस्तावित अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर की साइट भी देखी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलासला पंचायत में अधोसंरचना को मिली नई पहचान, मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ।  बिलासपुर ।  ग्राम पंचायत पलासला में विकास को नया आयाम देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!