डीएसपी को टिप्पर से कुचला : अवैध खनन को लेकर रेड पर पहुंचे थे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह

by

मेवात: 19 जुलाई: हरियाणा में नूंह में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को टिप्पर से कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तावड़ू पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने डीएसपी पर पत्थरों से भरा टिप्पर चढ़ा दिया। उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। टिप्पर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और टिप्पर उनके ऊपर से निकल गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।
नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी प्रकार खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि डीएसपी हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कलोनी के रख-रखाव कार्यों का किया निरीक्षण

हरदासपुर चौक पार्क व राजस्व कलोनी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी...
article-image
पंजाब

टोल टैक्स व सैस बटोरने के बावजूद बावजूद सडक़ों की हालत खस्ता : धीमान

गढ़शंकर से नंगल सडक़ की अत्यंत दयनीय हालत को लेकर रोष मुजाहिरा गढ़शंकर : लेबर पार्टी के तत्वावधान में गढ़शंकर से नंगल वाया खानपुर, शाहपुर, कोट महिरा, डल्लेवाल, पंडोरी, झुग्गियां तथा पाहलेवाल सडक़ की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

25 मई को 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक : औद्योगिक क्षेत्रों में जल जनित रोगों बारे बच्चों को करें जागरूक

ऊना 16 मई – राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 25 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह...
Translate »
error: Content is protected !!