10 पुलिस अधिकारियों के तबादले : 3 मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल की भी तैनाती

by

शिमला : हिमाचल सरकार ने आज 10 पुलिस अधिकारियो व चार कालजो प्रिंसिपलो को इधर से उधर कर दिया। इसके इलावा सचिवालय कैडर के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को पुनः: रोजगार से निवाजा गया है।
पुलिस अधिकारियों के तबादलों के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीएसएस) कैडर के डीएसपी सोलन रमेश कुमार को डीएसपी ठियोग लगाया गया है।
डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर खजाना राम को डीएसपी बंजार, डीएसपी 6 आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं राम प्रसाद जयसवाल को डीएसपी हमीरपुर, डीएसपी सीआईडी कांगड़ा विकास कुमार धीमान को आईआरबीएन बटालियन बसी बिलासपुर, डीएसपी कांगड़ा बलदेव दत्त को डीएसपी सीआईडी कांगड़ा और डीएसपी जुन्गा दुष्यंत सरपाल को डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीएसपी 4 आईआरबीएन बटालियन वसूधा सूद को डीएसपी अंब, डीएसपी 3 आईआरबीएन बटालियन संदीप कुमार शर्मा को डीएसपी मंडी, अंडर ट्रांसफर चल रहे लखबीर सिंह को डीएसपी 6 आईआरबीएन बटालियन धौलाकुंआ तथा डीएसपी 5 आईआरबीएन बटालियन बसी विक्रम सिहं को डीएसपी कांगड़ा लगाया है। मंडी के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे एचपीपीएस अधिकारी सुशांत शर्मा के तबादला आदेश रद्द कर डीएसपी ट्रैफिक शिमला लगाया है।

मेडिकल कॉलेजो में प्रिंसिपलो की तैनाती :
राज्य सरकार ने 3 चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा देने के बाद मेडिकल कालेज में बतौर प्रिंसिपल तैनाती दी है। पदोन्नति के बाद डॉ. सुरेंद्र सिंह को मेडिकल कालेज नाहन में प्रिंसिपल लगाया है। डॉ. सीता देवी को प्रिंसिपल आईजीएमसी शिमला, डॉ. अजय सूद को प्रिंसिपल चंबा तथा चंबा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती को मेडिकल एजुकेशन निदेशालय अनुसंधान शिमला में ओएसडी लगाया गया है। इन्हें 15 दिन के भीतर नए स्थान पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

राम कृष्ण को पुन: रोजगार
राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं (एचपीएसएस) सेवाएं कैडर से रिटायर राम कृष्ण वर्मा को वरिष्ठ विशेष निजी सचिव के तौर पर पुनः: रोजगार दिया है। राम कृष्ण को प्रधान सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग दफ्तर में तैनाती दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की “फॉर्च्युनर” गाड़ी दिल्ली से हो गई “चोरी “ : पत्नी मल्लिका नड्डा के नाम थी पंजीकृत

एएम नाथ। शिमला :   दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की लग्जरी कार ही चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फॉर्च्युनर कार नड्डा की पत्नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 अप्रैल से बहुत कुछ बदल जाएगा ….इनकम टैक्स, मिनिमम बैलेंस, FD रेट, UPI, कार प्राइस…

 1 अप्रैल 2025 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो जाएगा। वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को आपके काम के कुछ बदलाव होते हैं।लेकिन फाइनेंस की दुनिया में एक अप्रैल की तारीख बहुत...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के 54 नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन जबकि 26 वार्ड हुए हाॅटस्पाॅट सूची से बाहर

ऊना – एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसी ऊना के 5 में वासु ओहरी, एमसी ऊना वार्ड 4 में निर्मला देवी, प्रेम नगर एमसी ऊना के वार्ड 1...
Translate »
error: Content is protected !!