डीएसपी गुरमुख सिंह ने जिला चोक बाल एसोसिएशन कपूरथला में सदस्यों की नियुक्ति की

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला चोक बाल एसोसियेशन कपूरथला की ओर से एक विशेष मीटिंग फाइटर स्पोर्ट्स जोन करतारपुर रोड कपूरथला में करवाई गई। मीटिंग में विशेष अतिथि के तौर पर जिला चोक बाल ऐसोसिएशन कपूरथला के अध्यक्ष एंवम डीऐसपी गुरमुख सिंह पहुंचे। मीटिंग का मुख्य विषय जिला चोक बाल ऐसोसिएशन कपूरथला में सदस्यों ko नियुक्त करना था।  गुरमुख सिंह ने ऐसोसिऐशन में राजीव वालिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तंजिदर सिंह भंडारी,बलविंदर सिंह, सतीश कुमार( इंस्पैक्टर बी एस एफ) को उपाध्यक्ष ममता महा सचिव, गगनदीप कौर खंजाची, परमजीत सिंह,जगतार सिंह( सब इंस्पैक्टर पंजाब पुलिस) सुंयकत सचिव, नीतिन शर्मा कानूनी सलाहकार, मनीश चोपड़ा प्रैस सचिव, करण कुमार तकनीकी निदेशक, प्रदीप कुमार को कोच नियुक्त किया।  गुरमुख सिंह और राजीव वालिया अध्यक्ष युवा खेल भलाई बोर्ड ने ऐसोसिएशन में नियुक्त किये सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने नियुक्त हुए सभी सदस्यों को कहा कि वह अपनी जिम्मेवारियों को पूरी लगन एंवम ईमानदारी से निभाएं और चोकबाल खेल को आगे बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग दे‌ं। ऐसोसिएशन में नियुक्त सभी सदस्यों ने अध्यक्ष स. गुरमुख सिंह का धन्यवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वह अपनी जिम्मेवारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएं गए‌‌।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की 2 बेटियों का चयन : वायु सेना अकादमी, डंडीगल में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चुना गया

मोहाली  : पंजाब की बेटियां हर जगह धूम मचा रही हैं. इसी प्रकार मोहाली स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट चरणप्रीत कौर और महक को जनवरी 2025...
article-image
पंजाब

पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके पास से चोरी के दोनों मोटरसाईकल किए बरामद : टूटियों की चोरी के आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक अन्य व्यक्ति के साथ दो मोटरसाईकल भी किए चोरी

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी की टूटीयों व दो चोरी की वाईकों के साथ ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई अवतार सिंह ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना पढ़ाई और रिफ्यूज़ल के बाद यूरोप वीज़ा अप्लाई करने का सुनहरी मौका : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर / नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूरोप के देशों स्लोवाकिया ग्रीस इटली जैसे मुल्कों में जाने का बहुत बढ़िया मौका है l अगर पहले किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!