डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

by
गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने का आरोप लगाते 16 नवंबर की चब्बेवाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोष रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी की गई। इस मौके डी.टी.एफ संगठन के जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल एवं प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि शिक्षा विभाग ने इस सत्र की शुरुआत से ही स्कूली शिक्षकों को अनावश्यक प्रोजेक्टों में उलझा दिया है और अब राष्ट्रीय परख परीक्षा (सीपीई) में माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों को निर्धारित पाठ्यक्रम से भटकाकर अप्रत्यक्ष रूप से नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है।
  इस नीति के तहत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बड़े स्कूलों में विलय करने की नीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा क्रांति का दावा करने वाली पंजाब सरकार के स्कूलों में हजारों पद खाली पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने दोष लगाया कि 5994 और 2364 भर्ती में चयनित बेरोजगार लेकर संघर्ष कर रहे हैं, वहीं राज्य सरकार केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति लागू कर स्कूलों को बंद करने की राह पर है। दो साल से दिवाली तोहफे का इंतजार कर रहे संगरूर में डटे हुए कंप्यूटर टीचरों की सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा की जाने वाली पदोन्नतियों को कुछ स्कूलों तक ही सीमित करके अध्यापकों को पदोन्नति छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है। डीटीएफ नेताओं ने कहा कि शिक्षक मुद्दों पर पंजाब के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की चुप्पी साबित करती है कि उन्हें पंजाब के शिक्षकों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है और पंजाब के आम लोगों के बच्चों की शिक्षा के लिए कोई नीति नहीं है।
पंजाब के शिक्षक और अन्य कर्मचारी जहां पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वेतन आयोग के बकाए की मांग कर रहे हैं, वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 15 फीसदी कम महंगाई भत्ता पाकर वे खुद को केंद्रीय कर्मचारियों के पीछे महसूस कर रहे हैं। डीटीएफ पंजाब के नेता सतपाल कलेर और हंस राज गढशंकर ने शिक्षकों को पंजाब सरकार द्वारा शिक्षकों, बच्चों की शिक्षा और कर्मचारियों के वित्तीय मुद्दों की अनदेखी के खिलाफ 16 नवम्बर को चब्बेवाल में आयोजित राज्य स्तरीय रोष रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए लामबन्द किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैंसर पीड़ित मरीज का डेढ़ लाख रुपये तक इलाज निःशुल्क : डॉ रघवीर सिंह

12 जुलाई को गढ़शंकर व 13 जुलाई को बीनेवाल अस्पताल में लगाया जाएगा शिविर। गढ़शंकर, 11 जुलाई : सिवल सर्जन डॉ बलविंदर सिंह के निर्देश पर डॉ रघवीर सिंह एस. एम. ओ. पोसी की...
article-image
पंजाब

125 शिकायतों में से 99 मौके पर की गई हल : पहले दिन के कैंप में 928 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 524 का हुआ मौके पर निपटारा

होशियारपुर, 06 फरवरी:    डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद के बीच सीएम सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट की स्थिति

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गहरी गुटबाज़ी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

गैर योजनाबंद ढंग से पब्लिक फंडों की की जा रही है बर्बादी : भाजपा

होशियारपुरः  भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर  शिव सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा,रमेश ठाकुर मेशी,यशपाल शर्मा, जिवेद सूद,अनीता ठाकुर, शाखा बग्गा  ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!