डीलर या आरटीए/एसडीएम की आई.डी. से ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे किसान , जिले में ट्रैम-3 ट्रैक्टरों की 30 जून तक हो सकेगी रजिस्ट्रेशन: सचिव आरटीए आर.एस गिल

by

होशियारपुर, 16 जून:सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी होशियारपुर आर.एस गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए ट्रैम-3 स्टैंडर्ड के ट्रैक्टरों की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया है। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर जिले में इस संबंध में कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब किसान और डीलर सिर्फ 30 जून तक ट्रैम-3 स्टैंडर्ड के ट्रैक्टरों की रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि डीलर अपनी आई.डी से रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और जहां डीलर आई.डी. उपलब्ध नहीं है, वहां आरटीए/एसडीएम की आई.डी. से ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन होगी।
सचिव जिला रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने बताया कि जिले में सभी सी.ई.वी ट्रैम 3ए व 3 वाहनों(ट्रैक्टर, कंबाइन हारवेस्टर, पावर टिलर, जे.सी.बी, क्रेन, पोकलेन आदि को आफलाइन रजिस्टर्ड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यशील विशेष रजिस्ट्रेशन अथारिटयां भाव डीलर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे जबकि आरटीए/एसडीएम आफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत – हर लड़की जैसे थे मेरे सपने, ओलंपिक जानती तक नहीं थी : विनेश

नई दिल्ली : पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रोड शो किया. रोड शो में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा...
article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कॉलेजिएट स्कूल गढ़शंकर का 10+2 का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चल रहे बीएएम खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के 10+2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ग्रुप का परिणाम शानदार रहा। खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य...
article-image
पंजाब

लॉकर मे से 6 लाख रुपए, सोने के गहने अलमारी से चोरी : पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मामला किया दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह को दी शिकायत मे संजीव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी एससीएफ 10 सी सेक्टर नंबर 2 तलवाड़ा ने बताया कि मैं अपने पिता रमेश चंद...
article-image
पंजाब

आखिरी उम्मीद एनजीओ द्वारा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित : सुखजीत सिंह मिन्हास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवता की भलाई के लिए और थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चों के लिए, ताकि प्राकृतिक रूप से स्वयं रक्त बनाने में असमर्थ बच्चों की रक्त आपूर्ति बढ़ाई जा सके। एक विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!