डीसीएचसी हरोली में डॉक्टरों के निरीक्षण दौरों का रिकॉर्ड रखेंः डीसी

by

जिलाधीश राघव शर्मा ने हरोली डीसीएचसी में जाकर फीडबैक ली
ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डीसीएचसी हरोली का दौरा कर फीडबैक ली। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, डॉ. शिंगारा तथा डॉ संजीव भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने हरोली में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की और कहा कि हरोली में चार बार डॉक्टर कोरोना वार्ड का दौरा करते हैं। इसके अतिरिक्त चौबीस घंटे डॉक्टर वहां ड्यूटी पर तैनात रहता है, जिससे कि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का कोरोना वार्ड के अंदर निरीक्षण दौरों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 5 मई से हरोली अस्पताल में सुरक्षा के लिए दो गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं। जिलाधीश राघव शर्मा ने हरोली अस्पताल में कोविड-19 संक्रमितों को एडमिट करने की प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने को कहा, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। डीसी ने ऑक्सीजन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम हरोली को ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी भी स्तर पर ढील न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गगरेट में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। ऐसे में आवश्यकतानुसार गगरेट से सिलेंडर मंगवाए जा सकते हैं। राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमितों के लिए जिला ऊना में बेहतर व्यवस्थाएं हैं तथा इन्हें आगे भी बरकरार रखना होगा। कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए सभी सामूहिक प्रयास करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान में ऊना विस में हो रहा 1000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम: सत्ती

सीएचसी उन्नयन व पशु चिकित्सालय भवन बसदेहड़ा की रखी आधारशिला ऊना 16 फरवरी: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा...
हिमाचल प्रदेश

ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

ऊना : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रलोक कॉलोनी में 29 लाख से बनेगा पार्क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

ऊना 7 मार्च – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना के वार्ड नंबर 4 स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में 28.92 लाख से निर्मित होने वाले पार्क का भूमिपूजन किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!