डीसीएचसी हरोली में डॉक्टरों के निरीक्षण दौरों का रिकॉर्ड रखेंः डीसी

by

जिलाधीश राघव शर्मा ने हरोली डीसीएचसी में जाकर फीडबैक ली
ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डीसीएचसी हरोली का दौरा कर फीडबैक ली। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, डॉ. शिंगारा तथा डॉ संजीव भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने हरोली में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की और कहा कि हरोली में चार बार डॉक्टर कोरोना वार्ड का दौरा करते हैं। इसके अतिरिक्त चौबीस घंटे डॉक्टर वहां ड्यूटी पर तैनात रहता है, जिससे कि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का कोरोना वार्ड के अंदर निरीक्षण दौरों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 5 मई से हरोली अस्पताल में सुरक्षा के लिए दो गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं। जिलाधीश राघव शर्मा ने हरोली अस्पताल में कोविड-19 संक्रमितों को एडमिट करने की प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने को कहा, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। डीसी ने ऑक्सीजन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम हरोली को ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी भी स्तर पर ढील न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गगरेट में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। ऐसे में आवश्यकतानुसार गगरेट से सिलेंडर मंगवाए जा सकते हैं। राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमितों के लिए जिला ऊना में बेहतर व्यवस्थाएं हैं तथा इन्हें आगे भी बरकरार रखना होगा। कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए सभी सामूहिक प्रयास करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श : सुधीर शर्मा दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दाड़ी आफिस में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, सौकणी दा कोट में रक्त दान शिविर, धर्मशाला अस्पताल में बांटे जूस-फल धर्मशाला, 30 जून। पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगे। फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा SAD...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की रैली से दूरी पड़ी भारी : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने दो उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिवों को उनके पदों से निलंबित

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल नहीं होने पर संगठन की कार्रवाई; दो उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिवों पर गिरी गाज रोहित जसवाल।  मंडी। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश भर से 24 टीमें पहुंची घुमारवीं, विभिन्न राज्यों की कुल 30 टीमें ले रही हैं भाग…69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को प्रातः 11 बजे करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

घुमारवीं (बिलासपुर), 31 जनवरी: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!