डीसी ऊना राघव शर्मा ने जांचा पीर गौन्स पाक मन्दिर का निर्माण कार्य, कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश

by

प्रथम चरण में 5 करोड़ से बन रहा मुख्य भाग, 6 करोड़ से लंगर हाल सराय एवं पार्किंग स्थल का होगा कार्य,
ऊना: – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज की कुटलैहड़ के पीर गौन्स पाक मन्दिर में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया और कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य कृृष्णपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि पीर गौन्स पाक मन्दिर ग्यारवीं वाला में प्रथम चरण में 5 करोड़ की लागत से मन्दिर का मुख्य भाग बनाया जा रहा है और दूसरे चरण में 6 करोड़ की लागत से पार्किंग स्थल, लंगर हाल, शौचालय एवं श्रद्धालुओ को ठहरने के लिए सराय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ़कुटलैहड़ और ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित पीर गौंस पाक मंदिर में पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
डीसी ने कहा कि कुटलैहड़ को टूरिज्म के तौर पर विकसित करने की शुरुआत हो चुकी है और घरवासड़ा में पैराग्लाइडिंग और अंदरोली में वाटर स्पोर्ट्स के गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इन स्थलों पर जाने के पीरगौन्स पाक मन्दिर से होकर जाना पड़ेगा और उसी उपलक्ष्य पर पीर गौन्स पाक मन्दिर को आधुनिक रूप से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीर गौन्स पाक मन्दिर के पास मुख्य गेट भी बनाया जाएगा जिस पर कुटलैहड़ नहीं देखा तो क्या देखा शीर्षक दर्शाया जाएगा। इससे बाहरी राज्यो से सैलानी जब कुटलैहड़ में आकर पर्यटन को निहारेंगे तो पहले पीर गौन्स पाक मन्दिर में आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
मंत्री कंवर के टूरिज्म हट के सपनो को साकार करेगा पीर गौस पाक मन्दिर – कृष्ण पाल शर्मा
जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का सपना है कि कुटलैहड़ टूरिज्म का हब बने और कुटलैहड़ में बाहरी राज्यो से सैलानी आकर कुटलैहड़ की सुंदरता को निखार सके और इसी के तहत पीर गौन्स पाक मन्दिर को 11 करोड़ से विकसित करके एक नया रूप दिया जा रहा है। मन्दिर में श्रद्धालुओं और सैलानियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य भाग पर 5 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है और इसका कार्य भी युद्ध स्तर पर चला हुआ है। तो दूसरे चरण में 6 करोड़ की लागत से लंगर हाल, पार्किंग स्थल, सरए शौचालयो का निर्माण कार्य होगा। और हर सैलानी को पीर गौन्स पाक मन्दिर में हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
इस मौके पर प्रधान गुरनाम सिंह, बाबा कमलदास, बख्शीश खान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की समीक्षा

समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, मार्च 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आकांक्षी जिला एवं खंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा में 5 स्कूलों के 151 विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें : समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया

एएम नाथ।  भोरंज 25 जून। क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरवाड़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जख्योल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जख्योल और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलोखर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिशु लिंगानुपात लगभग 930 पहुंचा ज़िला ऊना में : राघव शर्मा

महिला सशक्तिकरण में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं ऊना 2 मार्च : ज़िला ऊना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर हेलीपोर्ट की मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

एएम नाथ। पालमपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पालमपुर के अपने एक दिवसीय दौरे पर 19.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पालमपुर हेलीपोर्ट की आधारशिला रखी। हेलीपोर्ट में यात्री...
Translate »
error: Content is protected !!