डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा : टीहरा के ऐतिहासिक किले के इतिहास और इसके रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी भी ली

by
एएम नाथ। सुजानपुर 17 जनवरी। जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ।May be an image of one or more people and treeMay be an image of one or more people and tree
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत लंबरी, पनोह, पटलांदर, टीहरा और दाड़ला के विभिन्न गांवों में पहुंची उपायुक्त ने विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों से विभिन्न कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया। कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पंचायतों में पहुंचने पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त का स्वागत किया।May be an image of one or more people, temple and Victoria Peak
गंधर्वा राठौड़ ने पंचवटी पार्कों के निर्माण और मनरेगा कनवर्जेंस से करवाए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने पनोह और पटलांदर पंचायत में कचरे की छंटाई के लिए स्थापित की गई इकाइयों का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने टीहरा के ऐतिहासिक किले का दौरा भी किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक किले के इतिहास एवं इसके रखरखाव की जानकारी ली।May be an image of one or more people
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल जसवाल, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विभिन्न विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तेज तर्रार IPS सतवंत अटवाल को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के महानिदेशक संजय कुंडू को पद से हटाने के बाद  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से तेज तर्रार आईपीएस सतवंत अटवाल को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का नोटिस : सरकार से 4 हफ्ते में जवाब तलब

एएम नाथ । शिमला, 30 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के मुकाबले कम महंगाई भत्ता दिए जाने के मामले में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को...
article-image
पंजाब , समाचार

मिशन रोज़गार :520 क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़ : मिशन रोज़गार के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां चंडीगढ़ में सहकारिता विभाग में 520 नवनियुक्त क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।नवनियुक्त आरक्षियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वोट दें कमल का फूल और प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा देखकर, राम कुमार को जिताएं : अनुराग ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पुबोवाल, बाथड़ी, हरोली बी भदसाली में आयोजित जनसभाओं को संबोधित केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की मदद...
Translate »
error: Content is protected !!