डीसी ने अणु में की अग्निवीर भर्ती की तैयारियों की समीक्षा : सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और कालेज परिसर का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिए निर्देश

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 27 नवंबर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित होने वाली भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), डिग्री कालेज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अणु ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर का निरीक्षण करके भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा पहुंचेंगे। इनके अलावा भर्ती रैली के लिए कई सैन्य अधिकारी और उनकी पूरी टीम भी यहां होगी। सेना की भर्ती टीम और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। उपायुक्त ने साई, डिग्री कालेज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली के लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। भर्ती स्थल और इसके आस-पास पेयजल, शौचालय, बिजली, परिवहन तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से होनी चाहिए।
उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों से कहा कि वे आयोजन स्थल और इसके आस-पास किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के बारे में सहायक आयुक्त, एसडीएम, साई और डिग्री कालेज के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जा सके।
इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने रैली के लिए निर्धारित आवश्यक प्रबंधों एवं सुविधाओं का ब्यौरा साझा करते हुए प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम संजीत सिंह, साई के उपनिदेशक मनोज अवती, डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल, उपप्रधानाचार्य डॉ. शशि शर्मा, प्राध्यापक संजय कानूनगो और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या की गुत्थी सुलझी, गांववासी ने ही किया कत्ल

सिरमौर। थाना संगडाह क्षेत्र के चाढ़ना गांव में 6 नवंबर को नेपाली मूल के एक व्यक्ति वीर बहादुर की हुई हत्या का मामला पुलिस ने काल डिटेल की मदद से सुलझा लिया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों व ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की बहाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करें- जगत सिंह नेगी…कहा, प्रत्येक प्रभावित तक राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

राजस्व मंत्री ने थुनाग में की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पीजीआई ऊना अस्पताल निर्माण की समीक्षाः अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल बैठक कर लिया फीडबैक ऊना, 26 नवंबरः केंद्रीय सूचना-प्रसारण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली से एक वर्चुअल बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने कसुमपटी बाज़ार में सुनी जनसमस्याए

शिमला, 02 दिसम्बर -ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां कुसुमटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!