डीसी बिलासपुर की पहल से संतोष कुमारी को मिली सड़क सुविधा : दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल

by
रोहित जसवाल/एएम नाथ। बिलासपुर 29 जनवरी 2025 – जिला प्रशासन बिलासपुर ने एक और सराहनीय पहल के तहत श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के छडोल गांव की निवासी संतोष कुमारी के लिए आवागमन की राह आसान बना दी है। 78 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांगता से ग्रसित संतोष कुमारी को अपने घर तक सड़क न होने के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के नेतृत्व में इस मुद्दे को प्राथमिकता से हल किया गया, जिससे अब उनके लिए घर तक पहुंचना संभव हो सका है।
डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति ने सबसे पहले संतोष कुमारी की समस्या उनके समक्ष रखी थी और उसके बाद संतोष कुमारी स्वयं उनसे अपनी समस्या को लेकर मिली थी। उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 120 मीटर लंबी और 8 फुट चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत की और खंड विकास अधिकारी (BDO) को निर्देशित किया। इसके बाद पंचायत द्वारा तेजी से सड़क का निर्माण करवाया गया, जिससे अब संतोष कुमारी को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल गई है।
बिलासपुर महिला हॉस्टल में रह रही संतोष सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद पहली बार अपने गांव के लिए रवाना हुईं। इससे पूर्व वे उपायुक्त बिलासपुर के कार्यालय पहुंचीं, जहां उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने उन्हें सम्मानित किया और रेड क्रॉस सोसाइटी की सहायता से उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करवाई। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जल्द ही उन्हें एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी प्रदान की जाएगी, जिससे उनका आवागमन और अधिक सहज हो जाएगा।
संतोष कुमारी ने जताया आभार: संतोष कुमारी ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी समस्या को उपायुक्त बिलासपुर के समक्ष रखा था, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा, “उपायुक्त ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया और अब मैं अपने घर तक बिना किसी बाधा के आ-जा सकती हूं। मैं इस मदद के लिए जिला प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।”
संतोष के लिए बहुआयामी सहयोग: डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि सड़क निर्माण के अलावा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने संतोष कुमारी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इसके अतिरिक्त, उन्हें बिलासपुर महिला छात्रावास में आवास की सुविधा दी गई, जिससे वे अपने भविष्य के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा पूरा कर लिया है।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा: “जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर दिव्यांगजन को गरिमा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिल सके।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा विभाग के अधिकारी खुद को मुख्यमंत्री और कार्मिक विभाग से भी बड़ा मानते

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पीएसएमयू मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन की मांग को ध्यान में रखते हुए  मुख्यमंत्री  साहिब ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त होने वाली विधवाओं को टाइप टेस्ट पास करने से छूट दे दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

:राहुल गांधी नाहन और ऊना में चुनावी जनसभायों को करेंगे संबोधित :प्रियंका चारों संसदीय क्षेत्रों में जाकर करेंगी चुनावी रैलियां

एएम नाथ। शिमला :: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी की शिमला संसदीय सीट के तहत नाहन और हमीरपुर संसदीय सीट के तहत ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक परिवहन व अन्य निर्धारित वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य : ADC रोहित राठौर

मंडी, 2 मई।  प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन वाहनों मं अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की अधिसूचना जारी होने के उपरांत मंडी जिला में परिवहन विभाग के तत्वाधान में जागरूकता अभियान शुरू किया गया...
article-image
पंजाब

24 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 13 जून : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति राजन सिंह उर्फ राजा पुत्र संतोख सिंह निवासी अचलपुर को गिरफ्तार कर उससे 24 बोतल शराब बरामद कर उसके विरुद्ध 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!