शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश कहा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

by

होशियारपुर, 26 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि शहीद देश-कौम का गर्व हैं, जिनकी बहादुरी को सारा देश हमेशा नमन करता रहेगा।
युद्ध स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित कर कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने  वाले समूह शहीदों की बहादुरी को सिजदा करते हुए कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि कारगिल की जंग के दौरान होशियारपुर के 13 सैनिकों ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए शहादतें दी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है व इन परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को यकीनी बना रही है। उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वे बहादुर सैनिकों की ओर से देश की रक्षा के लिए दिखाए जाते जज्बे व राष्ट्रवाद की भावना के प्रति समर्पित हों ताकि शहीदों के सपनों को पूरी तरह से साकार किया जा सके।
इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जे.एस.  ढिल्लों वी.एस.एम ने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 भारतीय अधिकारी, जेसीओ और सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें से 54 सैनिक पंजाब के थे और 13 सैनिक होशियारपुर जिले के शामिल थे।
इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड होशियारपुर ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अमरीक सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, पार्षद जसपाल चेची, सुपरिंटेंडेंट बलजीत कौर, वीर नारी राज कुमारी, सतीश सिंह बग्गा, कैप्टन बलदेव सिंह, प्रोफेसर परमिंदर कौर सैनी और अन्य गणमान्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  इस दौरान जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग के बच्चों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल वाडर्न हरप्रीत सिंह गिरफ्तार : 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में लिए थे

चंडीगढ़: 11 अक्तूबर: विजिलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत के मामले में भगौड़ा करार दिए गए केंद्रीय जेल अमृतसर के वाडर्न हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत ने जेल में बंद कैदी को मोबाइल...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण : पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

एएम नाथ। जुब्बल : शिक्षा मंत्री आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के प्रवास पर थे जहाँ उन्होंने उप तहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन (दूसरी मंज़िल)...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आरडब्ल्यूए को गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति किया जागरूक : बीआईएस-ईएसआई ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 23 जून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), चंडीगढ़ शाखा कार्यालय ने द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ईएसआई), चंडीगढ़ के सहयोग से उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) जागरूकता...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल पेश करने का आदेश : पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी न करने पर पंजाब के चुनाव आयुक्त को जमकर फटकार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई

चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी न करने पर पंजाब के चुनाव आयुक्त को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने उन्हें गुरुवार तक की...
Translate »
error: Content is protected !!