मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियारों का मिला सुराग

by

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स कर रही है गैंगस्टर लॉरेंस पूछताछ, मानसा कोर्ट ने लॉरेंस का 7 दिन के पुलिस रिमांड
चंडीगढ़ :
तिहाड़ जेल से गैंगस्टर लॉरेंस को पंजाब लाने के बीच सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियारों का पता चल गया है। यह हथियार मानसा से सटे पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर मिट्टी के नीचे दफनाए गए हैं। मूसेवाला हत्याकांड में पहले गिरफ्तार पवन बिश्नोई और नसीब खान से मानसा पुलिस को यह पता चला है। हालांकि किस जगह पर दफनाए गए, इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। हथियार जल्द बरामद किए जा सकते हैं।
वहीं लॉरेंस से पंजाब पुलिस सीक्रेट लोकेशन पर पूछताछ कर रही है। इससे पहले मानसा कोर्ट ने लॉरेंस का 7 दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है। उसे पूछताछ के लिए पहले मोहाली के खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ ऑफिस लाया गया है। पहले यहां पूछताछ हुई। इसके बाद पुलिस के 2 काफिले अलग-अलग दिशा में निकल गए।
लॉरेंस अब कहां है, इसके बारे में पुष्टि नहीं की जा सही है। हालांकि इतना तय है कि उससे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ कर रही है। लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों को भी पुलिस 2 जगहों पर लेकर गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचिन पायलट का पंजाब प्लान तैयार! चन्नी-वड़िंग मतभेद सुलझाना होगी सचिन पायलट के समक्ष पहली बड़ी चुनौती :

चंडीगढ़: कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब मामलों के प्रभारी एवं महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद पंजाब में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। पायलट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : हिमाचल में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देगा

रोहित भदसाली। ऊना, 1 सितंबर. हिमाचल की पावन धरा, जहां कण-कण में भक्ति और आस्था की गूंज रची-बसी है, अब एक नई परंपरा की साक्षी बनने जा रही है। इस देवभूमि की पवित्रता और...
पंजाब

लंगेरी रोड माहिलपुर के पास 3 कार सवारों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच।

माहिलपुर 21 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा): – माहिलपुर के पास 3 कार सवारों ने करीव डेढ दर्जन लोगों ने परिवार के एक निजी झगड़े  को लेकर  माहिलपुर शहर के वार्ड नंबर 8 लंगेरी रोड...
Translate »
error: Content is protected !!