DC ने मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की : 9 दिसंबर तक वोटर सूचियों में संशोधन संबंधी प्राप्त किए जाएंगे दावे व एतराज- DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 03 दिसंबर
डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर कोमल मित्तल ने आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर पूरे जिले के पोलिंग बूथों पर मतदाता सूचियों के सरसरी संशोधन संबंधी लगाए गए विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुकेरियां के पोलिंग बूथ नंबर 120 से 125 का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी के निर्देशों पर समूह एस.डी.एम्ज व अन्य अधिकारियों की ओर से भी संबंधित बूथों का निरीक्षण किया गया।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के संशोधन के प्रोग्राम के अंतर्गत 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई हो (जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या इससे पहले हुआ हो), वे अपना नाम वोटर सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में शामिल नाम पर एतराज करने या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोटर सूची में किसी किस्म की दुरुस्ती करवाने, पते में दुरुस्ती, डुप्लीकेट वोटर कर्ड के लिए फार्म नंबर 8 संबंधित बूथ लैवल अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा हैल्पलाइन एप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आज के कैंप में बी.एल.ओज ने अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि दावे व एतराजों का निपटारा 26 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा व वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय कंटेंट के लिए जवाबदेह , आईटी मंत्री ने राज्यसभा को बताया – डीप फेक पर लगाम कसने की तैयारी

नई दिल्ली : केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कालेवाल बीत की पहाडिय़ों में माईनिंग माफिया दुारा जेसीवी व अन्य मशीनों के करीव दस एकड़ तक अवैध माईनिंग कर पहाडियों जा रहा खोदा

माईनिंग माफिया ने एक कूंए का भी नामो निशान मिटा दिया एसडीएम के निर्देशें पर वन विभाग व माईनिंग विभाग के अधिकारी अवैध माईनिंग की जगह ढूंढने देर शाम निकले अजायब सिंह बोपाराय  ;...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में अब तक हुई 18158 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, 16393 की हुई खरीद: अपनीत रियात

मंडियों  में कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन कैंप के साथ-साथ सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के भी बनाए जा रहे हैं हैल्थ कार्ड मंडियों में पास सिस्टम के माध्यम से ही हो रही है...
Translate »
error: Content is protected !!