डीसी बिलासपुर ने होनहार किक बाॅक्सिंग अखिल कुमार खिलाड़ी को दी आर्थिक सहायता : अखिल कुमार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार जीत चुके मेडल

by
रोहित भदसाली।  बिलासपुर 11 सितम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर कंदरौर के गांव निचली भटेड़ से सम्बंध रखने वाले नौजवान किक बाॅक्सिंग खिलाड़ी अखिल कुमार ठाकुर को कंबोडिया में होने वाले एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने से पूर्व एनटीपीसी के माध्यम से 1 लाख रूपये की राशि प्रदान की। उपायुक्त बिलासपुर इससे पूर्व भी अखिल कुमार को अन्य चैंपियनशिप में भाग लेने से पूर्व भी आर्थिक सहायता मुहैया करा चुके हैं।
उपायुक्त ने कहा कि अखिल कुमार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार मेडल जीत चुके हैं और जिला बिलासपुर सहित प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला प्रशासन इस होनहार खिलाड़ी के साथ खड़ा है और हमारी कामना है कि यह होनहार खिलाड़ी देश और प्रदेश के लिए और अधिक से अधिक मेडल जीते । उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस खिलाड़ी को किसी भी प्रकार की आर्थिक कमी न हो।
किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अखिल ने वर्ष 2022 में बैंककाॅक थाईलैंड में आयोजित किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल हासिल किया। इसके साथ उन्होंने वर्ष 2022 में टर्की में आयोजित ओपन किक बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप विश्वकप तथा 2023 में पुर्तगाल में आयोजित वाको किक बॉक्सिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
अखिल कुमार ने वर्ष 2023-2024 के दौरान अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों तथा इंण्डियन ओपन अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीते हैं।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 व 2023 में जालन्धर व चेन्नई में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल तथा गोवा में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। फरवरी, 2024 दिल्ली में आयोजित हुई तीसरी राष्ट्रीय ओपन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप गोल्ड मेडल व जुलाई में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में भी हिमाचली युवाओं को सुख की सरकार दिलाएगी रोजगार : बाली

विदेश में कार्य कर रहे युवाओं का सुरक्षा सुनिश्चित करने को तंत्र होगा विकसित एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा बगबां 24 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास महासभा प्रतिनिधिमंडल, बोर्ड गठन व बजट बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (मंगलवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ कालेज जेजों ने मनाया – लोहड़ी का त्यौंहार बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने का समाज को पूर्व सांसद खन्ना ने दिया संदेश

होशियारपुर 13 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज में लोहड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC राघव शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत 15 पंचायतों को किया सम्मानित : जिला व पांचों ब्लॉकों के लिए जिग्राफिक इंफोरमेंशन सिस्टम मैप किया लॉन्च

प्रधान पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें – उपायुक्त ऊना, 22 सितम्बर – स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के अंतर्गत जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव...
Translate »
error: Content is protected !!