डीसी मुकेश रेपसवाल खुद उतरे रावी किनारे और सुल्तानपुर में कचरे की सफ़ाई अभियान में : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीसी मुकेश रेपसवाल सफाई अभियान में हुए शामिल

by

एएम नाथ। चम्बा :  “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत आज सुबह 7 बजे उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल स्वयं नगर परिषद चम्बा के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ रावी नदी के किनारे तथा सुल्तानपुर में चलाई गय सफाई अभियान में शामिल हुए।


लगभग 100 लोगों की भागीदारी के साथ लगभग 2 घंटे तक चले इस अभियान में नदी तट और आस-पास के क्षेत्र से कचरा एकत्रित किया गया और स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया गया।


इस दौरान उपायुक्त कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी ही सबसे बड़ा आधार है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कर ‘स्वच्छ चम्बा – स्वस्थ चम्बा’ के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें।


अभियान के दौरान वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, उपाध्यक्ष नगर परिषद सीमा कश्यप, पार्षद सीमा कुमारी, उर्मिला जसरोटिया, खालिद मिर्ज़ा, कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित नगर परिषद के अधिकारी व सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हेतु समन्वय बैठक का आयोजन….21 अगस्त को चलेगा जिला स्तरीय अभियान*

एएम नाथ। धर्मशाला :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कलोनी के रख-रखाव कार्यों का किया निरीक्षण

हरदासपुर चौक पार्क व राजस्व कलोनी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हार्डी संधू ,चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया … मची अफरा-तफरी! – हार्डी के पास नहीं थी जरूरी परमिशन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार हार्डी संधू को हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित एक फैशन शो के दौरान घटी। हार्डी संधू,...
Translate »
error: Content is protected !!