मार्च में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ….अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

by
संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके तीन जिलों के लगभग 3000 युवा लेंगे भाग
एएम नाथ। हमीरपुर 23 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए मार्च में अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर में होने वाली थल सेना भर्ती रैली की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों तथा थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने बताया कि इस भर्ती रैली की अवधि 5 से 18 मार्च तक रहेगी, लेकिन 8 मार्च तक का समय तैयारियों के लिए रखा गया है। जबकि, वास्तविक भर्ती प्रक्रिया 9 से 17 मार्च तक होगी और 18 मार्च को रिजर्व दिन रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस भर्ती रैली में लगभग 3000 युवाओं का ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी जोकि संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके हैं। इसलिए, आयोजन स्थल और इसके आस-पास के पूरे क्षेत्र में सभी आवश्यक प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
रैली स्थल पर बिजली, पानी, अग्निशमन, शौचालय एवं सफाई, मेडिकल, इंटरनेट, कंप्यूटर्स-प्रिंटर्स और अन्य सुविधाओं तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती को लेकर बैठक में व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आने वाले सेना के लगभग 200 अधिकारियों एवं सैनिकों के रहने की व्यवस्था भी करनी होगी।
उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों से कहा कि वे सभी सेवाओं की डिमांड अतिशीघ्र जिला प्रशासन को भेजें, ताकि आवश्यकतानुसार प्रबंध किए जा सकें। उपायुक्त ने कहा कि उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों से भी अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
पात्र उम्मीदवारों की मैदान में एंट्री तड़के से ही शुरू हो जाएगी। इसलिए, सभी विभागों को इसी समय के अनुसार तैयारी करनी होगी। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा अपनी शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाइयों के प्रयोग और रैली स्थल के आस-पास संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने भर्ती रैली और इससे संबंधित विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

CPS का मामला : हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार

शिमला :हिमाचल प्रदेश ने छह संसदीय सचिवों की नियुक्ति को अधिकृत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 13 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर भूमि पालमपुर के मेजर अमन धर को मिला गैलेंट्री अवार्ड

आतंकवाद-रोधी अभियान में दिखाई थी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एएम नाथ। पालमपुर : भारतीय सेना की हरी वर्दी के प्रति जज्बा हो या फिर मातृभूमि के लिए खतरों से जूझने का जुनून। वीर भूमि पालमपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 अप्रैल: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में ई- ऑफिस...
Translate »
error: Content is protected !!