डीसी व एसएसपी के समक्ष : सरकार द्वारा मानी गई मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की उठाई मांग

by
होशियारपुर :  लोक बचाओ, ग्राम बचाओ संघर्ष  कमेटी (एरिया बीत) का एक प्रतिनिधिमंडल  होशियारपुर में  डिप्टी कमिश्नर  कोमल मित्तल और एसएसपी सरताज चाहल  को  बीत इलाके के साथ लगते हिमाचल में  पड़ती फैक्ट्रियों के प्रदूषण, क्षेत्र में चल रहे भारी ओवरलोड वाहनों और अवैध खनन के संबंध में मिला और पूर्व में दिए गए मांग पत्र के अनुरूप जिलाधीश व एसएसपी सरताज चाहल को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सरकार द्वारा मानी गई मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग उठाई गई।   दोनों अधिकारियों ने कमेटी के सदस्यों को आश्वासन दिया कि कमेटी दुआरा उठाई मांगों व बताई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा। कमेटी के इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, रमेश लाल पम्मी सरपंच,  रामजीदास चौहान रतनपुर, चौधरी हरबंस लाल सदस्य पंचायत,  कुलभूषण कुमार पूर्व सरपंच और ब्लॉक संपत्ति सदस्य, चौधरी जसविंदर सिंह टिब्बियां, अमरीक सिंह टिब्बियां, लंबरदार दर्शन कुमार महिंदवानी, गुरचैन सिंह फौजी, दविंदर राणा पूर्व सरपंच आदि शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा, रहने खाने-पीने तथा अपने गंतव्य की तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ज़िला प्रशासन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

उप चुनाव : सात में से चार सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत

दिल्ली : यूपी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। यूपी के लखीमपुर खीरी की...
article-image
पंजाब

ठगे 31 लाख रुपये….नकली शेंगेन वीजा थमाने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार

दिल्ली। आईजीआई थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंट रविंदर सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया है। रविंदर पर आरोप है कि इसने दो युवकों को नकली शेंगेन वीजा...
article-image
पंजाब

महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या : हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब में सरकारी स्कूल महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है। घटना तरनतारन के कस्बा खडूर...
Translate »
error: Content is protected !!