डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला बाल कल्याण परिषद, होशियारपुर की ओर से डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत पिछले दिनों मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (स्कूल ऑफ एमिनेंस), गढ़शंकर में किया गया। यह स्कूल, पंजाब सरकार के डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत डिप्टी कमिश्नर की ओऱ से अपनाया गया है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उन्हें तनाव, चिंता और दबाव से निपटने की व्यावहारिक तकनीकें भी सिखाती हैं। डिप्टी कमिश्नर ने जिला बाल कल्याण परिषद और रेड क्रॉस सोसायटी की ओऱ से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए आगे भी ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

यह कार्यशाला चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, चंडीगढ़, पंजाब के प्रशिक्षकों खुशी सिलोंदी, शांभवी नेगी और प्रियंका फुल्लर की ओर से कक्षा 5वीं से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। इसमें छात्रों को तनाव, चिंता और भावनाओं को सही तरीके से समझने एवं प्रबंधित करने हेतु विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इनमें कला और लेखन के माध्यम से भावनाएं व्यक्त करना, मनोरंजक शारीरिक गतिविधियां, ध्यान और शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गहरी सांस लेने जैसी रिलैक्सेशन एक्सरसाइज, वर्तमान क्षण से जुड़ाव, नकारात्मक विचारों को कम करने की तकनीकें, और छोटे-छोटे नाट्य प्रदर्शन शामिल थे।

इसके अलावा विद्यार्थियों को उनकी मानसिक स्वास्थ्य की स्व-निगरानी के लिए एक सरल चेकलिस्ट दी गई, जिसमें नींद की गुणवत्ता, खान-पान की आदतें और आवश्यकता पड़ने पर मदद मांगना जैसे बिंदु शामिल थे।

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद और संयुक्त सचिव आदित्य राणा ने बताया कि संस्था समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करती रहती है, ताकि विद्यार्थियों के मनोबल और इच्छाशक्ति में वृद्धि हो सके। उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस, गढ़शंकर के स्टाफ का इस आयोजन में मिले सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा पंजाब राज्य की 19, 20 अगस्त को गढ़शंकर में बैठक

गढ़शंकर, 30 जुलाई : आज जुलाई जनवादी स्त्री सभा (एडवा) की राज्य कमेटी के सदस्यों की बैठक बीबी आशा राणा की अध्यक्षता में डॉ. भाग सिंह हॉल, गढ़शंकर में हुई। सबसे पहले कामरेड वी.एस....
article-image
पंजाब

गांव चहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप लगाया कैम्प : 260 मरीजों ने चेकअप किया और 180 मरीज़ों को दी मुफ्त एनकें : 20 मरीजों के डाले जायेगे मुफ्त लेन्स

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप कैम्प  दहिया सिंह संघा और  प्रकाश सिंह  बरपग्गा की याद में लाइंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से लगाया गया। क्लब के पधाधिकारी रविंदर सिंह संधू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर के पवित्र तालाब का पानी पीने योग्य नहीं

विधायक डा. जनक राज ने पवित्र तालाब का निरीक्षण कर पानी की जांच करवाने का लिया था निर्णय एएम नाथ। भरमौर :  विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर भरमौर में पवित्र तालाब कुफरी का पानी...
article-image
पंजाब

2 किलो से अधिक हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तान से आई थी एक किलो 550 ग्राम हेरोइन

फिरोजपुर :  सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। थाना आरिफके पुलिस ने मंगलवार उक्त दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!