डेंगू की बीमारी को लेकर हिम गौरव आई टी आई में स्वस्थ्य विभाग का जागरूक कैम्प

by

रोहित जसवाल। ऊना 08 अक्तूबर : सन्तोषगढ़ व आस पास के क्षेत्र में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम को लेकर यहां जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। वहीं इसी कड़ी में स्वस्थ्य विभाग ने व्लॉक चिकित्सा अधिकारी मैहतपुर वसदेहड़ा डा. राम पाल शर्मा के नेतृत्व में सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में जागरूक कैम्प लगाकर सैंकड़ों वच्चों का मार्गदर्शन किया । जिसमें डा. पी एस राणा व जिला मैडिकल एजूकेशनल अधिकारी गोपाल कृष्ण ने युवा पीढ़ी को डेगूं की बीमारी के लक्ष्णों से रूवरू करवाते हुए वताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है जिससे अचानक तेज वुखार , गम्भीर सिरदर्द , जोड़ों व मासपेशियों में गम्भीर दर्द , उल्टी आना , थकान होना, नाक से खून आना इत्यादि शुरू हो जाता है। जिसके लिए तुरन्त सरकारी स्वस्थ्य केन्द्र में इसके टैस्ट करवांए व उपचार लें तथा अपनी मर्जी से उपचार लेने व मनमर्जी दवाई लेने से परहेज करें। उन्होने सभी से अहवान किया कि वह सुरक्षात्मक कपड़े पहनें व अपने आस पास की जगह की साफ सफाई नियमित रूप से करते हुए किसी भी जगह पानी का ठहराव न होने दें। जागरूक कैम्प के आयोजन के लिए हिम गौरव आई टी आई के एम डी संजय जोशी ने स्वस्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद करते हुए वच्चों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर हिम गौरव आई टी आई प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार व राजीव कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक ने की आत्महत्या : 3 पर मामला दर्ज, प्रेमिका के घरवालों से था त्रस्त

चब्बेवाल : प्रेमिका के परिवार वालों की तरफ से दी जा रही जान से मारने की धमकियों से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला चब्बेवाल थाने के अधीन पड़ते गांव लहली कलां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा-lll बाँध, खड़ामुख के जलाशय से 22 मार्च को रात्रि 11 बजे से शुरू होगा सिल्ट फ्लशिंग का कार्य

एएम नाथ। चंबा, 20 मार्च :  राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की 22 मार्च से 24 मार्च तक सिल्ट फ्लशिंग की जाएगी। चमेरा-lll पावर स्टेशन प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने सुनीं एकल नारी शक्ति संगठन की समस्याएं, त्वरित और प्रभावी समाधान का दिया आश्वासन

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 दिसंबर : एकल नारी शक्ति संगठन से संबंधित जनसुनवाई बैठक वीरवार को बचत भवन ऊना में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। बैठक में हरोली,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने किया विकासात्मक प्रदर्शिनियों को अवलोकन

ऊना- जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश सरकार के कृषि, पशुपालन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास...
Translate »
error: Content is protected !!