डेरे में बेअदबी का मामला : डेरा मुखी समेत दो लोगों को थाना नेहियांवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

बठिंडा : बठिंडा के गांव दान सिंह वाला में एक डेरे में बेअदबी का मामला सामने आया है। डेरे में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में डेरा मुखी समेत दो लोगों को थाना नेहियांवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो की धर्म प्रचार कमेटी के ध्यान में आने के बाद पांच प्यारों ने उक्त डेरे में जाकर जांच की तो पाठी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों को पता चला कि डेरे में पाठी शराब का सेवन करता है। लोगों ने इसकी सूचना तख्त दमदमा साहिब की धर्म प्रचार कमेटी को दी। इसके बाद पांच प्यारों ने उक्त डेरे में जाकर जांच की तो पाठी फरार हो गया। जांच के दौरान पाठी के कमरे से शराब बरामद हुई। वहीं कमरे में पड़े एक बक्से से धार्मिक ग्रंथ के फटे हुए अंग मिले।
लोगों ने मौके से डेरे के मुखी बख्तौर दास, भोला दास को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना नेहियांवाला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपरेशन सिंदूर पर भगवंत मान ने दिया रिएक्शन, बोले- ‘सेना और सैनिकों पर गर्व है’

चंडीगढ़: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने खुद यह नाम सुझाया है। वहीं सेना के इस सफल...
article-image
पंजाब

Sri Akal Takht Jathedar Honors

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/Dec.1 :  Jathedar of Sri Akal Takht Sahib, the highest temporal seat of the Sikhs, today announced a special commendation for Melbourne-based artist Bethany Cherry. The honor is in recognition of her exceptional...
article-image
पंजाब , हरियाणा

किसी से कोई सीख लेने की जरूरत नहीं, भाजपा से तो बिल्कुल नहीं : कांग्रेस अनेकता में एकता में विश्वास करती है: तिवारी

चंडीगढ़, 9 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस अनेकता में एकता की अवधारणा में दृढ़ता से विश्वास करती है...
Translate »
error: Content is protected !!