पंजाब कैबिनेट में बदलाव के बाद प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए मुख्य सचिव

by

चंडीगढ़।  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। पंजाब सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी केएपी सिन्हा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने अनुराग वर्मा की जगह ली है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

केएपी सिन्हा पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और मृदा एवं जल संरक्षण के विशेष मुख्य सचिव का प्रभार संभाल रहे थे। वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा अब अतिरिक्त मुख्य सचिव के समान विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने 1 जुलाई 2023 को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था।

पांच विधायकों को बनाया गया मंत्री :  इससे पहले भगवंत मान सरकार ने पंजाब कैबिनेट में भी फेरबदल किया था। हाल ही में पंजाब सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 विधायकों को मंत्री बनाया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित AAP के अन्य नेता भी मौजूद थे। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह सोंद, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं।

मंत्रिमंडल में चौथी बार फेरबदल :   मंत्रिमंडल के नए सदस्यों में 3 मालवा क्षेत्र से हैं और 2 दोआबा से हैं। राज्य में 30 माह से सत्तारूढ़ ‘आप’ सरकार के मंत्रिमंडल में यह चौथा फेरबदल था। इससे पहले चार मंत्रियों- चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसम्पर्क, रक्षा सेवाएं और बागवानी), अनमोल गगन मान (पर्यटन और निवेश संवर्द्धन), बलकार सिंह (स्थानीय शासन और संसदीय मामले) और ब्रह्म शंकर जिम्पा (राजस्व) को भगवंत मान मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

वर्तमान में भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 16 मंत्री हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा किए जाने के कुछ दिनों बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग : आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन – आरोपियों के कब्जे से सवा दो किलो हेरोइन, एक लाख पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्टल और एक क्रूज कार बरामद

अमृतसर  : अमृतसर पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सवा दो किलो हेरोइन, एक लाख पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्टल और एक क्रूज कार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज  बीएससी. बीएड  के  दूसरे सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार 

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी. बीएड के  दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल  प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बीएससी बीएड के  दूसरे...
article-image
पंजाब

पीएम मोदी ने पंजाब का जायज़ वित्तीय फंड बकाया जारी करने की घोषणा करने के बजाय राजनीति करना ज़्यादा पसंद किया: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा राज्य के हर वर्ग के लिए निराशाजनक रहा, क्योंकि उन्होंने पंजाब का जायज़ वित्तीय फंड...
Translate »
error: Content is protected !!