डॉक्टर के घर पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

जालंधर  :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बीते दिनों जालंधर के मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वैटर्नरी डॉक्टर के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार एवं मोटरसाइकिल के साथ-साथ कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में पुलिस जुट गई। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि डी.सी.पी. (इन्वैस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इन्वैस्टिगेशन) जयंत पुरी और सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में ए.सी.पी. (डी.) अमरबीर सिंह, ए.सी.पी. (नार्थ) अशोक मीणा और इंस्पैक्टर साहिल चौधरी मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नंबर 8 तथा इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ और एस.आई. मनजिंदर सिंह इंचार्ज स्पैशल सैल की टीमों का गठन करके यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वैटर्नरी डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और गेट पर नामालूम व्यक्तियों द्वारा गोली चलाई गई थी जिस पर कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर यशपाल के बयान पर मुकद्दमा नंबर 55 तारीख 28.02.2026 धारा 125, 109 बी.एन.एस. और 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 8 कमिश्नरेट जालंधर में दर्ज करके जांच शुरू की। मुकद्दमे की तफ्तीश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा जगजीत सिंह निवासी गांव बडाला जौहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर और लवप्रीत सिंह निवासी गांव बडाला जौहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर को जंडियाला गुरु (अमृतसर) से काबू किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से 2 पिस्तौल (एक 30 और एक .32 बोर) सहित मैगजीन, 5 राऊंड .32 बोर, 1 राऊंड 30 बोर, 1 मैगजीन 30 बोर तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल (सप्लैंडर) और वारदात के दौरान पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और इनके द्वारा अन्य वारदातों तथा बरामद हुए हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 90 तारीख 06.05.2025 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर तरनतारन में पहले ही दर्ज है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने लोगों से अपील कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस एंटी गैंगस्टर हैल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी गैंगस्टर की कोई गतिविधि सामने आती है तो उक्त नंबर पर संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और 10 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग लडक़ी की ओर से सल्फास खाकर खुदकुशी का मामला: जिला पुलिस की ओर से एक आरोपी काबू

पुलिस टीमों की ओर से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल होशियारपुर  ( मनजिंदर कुमार पेंसरा )   :  बीते दिनों थाना बुल्लोवाल की सीमा के अंदर आते एक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

 होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी...
article-image
पंजाब

पराली को आग लगाने के गुरेज करें किसान : समाज को स्वस्थ वातावरण देने के लिए — DC कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए जिला प्रशासन की वचनबद्ध दोहराई पराली को आग न लगाने वाले किसान समाज व वातावरण के प्रति निभा रहे हैं अपनी...
article-image
पंजाब

नशे से 4 युवकों की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन : थाना लखोंके बहराम के इंचार्ज सहित 2 निलंबित

गुरुहरसहाय :   फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव लाखोके बहराम में कुछ दिन पहले दो दिनों में 4 नौजवानों की नशे के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद आज जिला सिविल प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!