डॉक्टर को 2.7 करोड़ का चूना : ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर, ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by
नाथ। शिमला : आनलाइन शेयर मार्केट में  निवेश के नाम पर 2.7 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। गौतम बुद्ध जिले के दनकौर निवासी प्रदीप कुमार की तलाश में पुलिस दो महीने से जुटी थी।
इस मामले में पुलिस अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों पर डॉ. अजय गोयल के साथ वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। जांच में पता चला है कि जेपी मॉर्गन चेस के तीन बैंक खातों में अलग-अलग लाभार्थियों के नाम पर पैसे ट्रांसफर किए थे।
           इन बैंक खातों के केवाईसी विवरण की पुलिस जांच कर रही है। यह मामला 17 दिसंबर 2024 को साइबर अपराध पुलिस स्टेशन शिमला में आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत दर्ज है। जांच के मुताबिक 6 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता से एक व्यक्ति ने संपर्क किया जिसने खुद को जेपी मॉर्गन चेस बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बताया और उन्हें निवेश पर अधिक रिटर्न का लालच दिया। वेबसाइट का लिंक भी दिया गया। एक मोबाइल एप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। इसके बाद ठगी का खेल शुरू हुआ। जांच में पता चला है कि शिकायतकर्ता के 2,70,19,316.50 रुपये 13 बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में सबसे पहले गुड़गांव के आरोपी अमृत दास का बैंक खाता सामने आया। इसके खाते में 8,37,370 रुपये की रकम जमा हुई थी। इस बीच अमृत दास और जिला उत्तरकाशी के चिनियाली के सौर से आरोपी बाल मोहन को गिरफ्तार किया। संबंधित बैंक की सीडीआर रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया कि अमृत दास का दोस्त बाल मोहन (गौरव आहूजा का ड्राइवर) उक्त राशि की निकासी के दौरान उसके साथ बैंक में गया था। बैंक से पैसे निकालने के बाद बाल मोहन ने गुड़गांव के सेक्टर-57 के निवासी आरोपी गौरव आहूजा को दे दिए। इसी आधार के बाद 30 दिसंबर को गौरव को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सह-आरोपी गौरव के कथित कबूलनामे के आधार पर अब प्रदीप को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (सीबीआई) डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने आरोपी प्रदीप की जमानत याचिका खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।
तीन आरोपियों को 14 तक जेल में रखने के आदेश
अदालत ने 2.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 4 मार्च तक बढ़ा दी है। अदालत ने अपराध की प्रकृति और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी गौरव आहूजा, अमृत दास और बाल मोहन को न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। आरोपी गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में कैथू जेल में बंद हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार बनी चैंपियन – हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात में हुए भूमि कटाव के लिए किसानों को कम से कम 2200 रूपये की सहायता – उपनिदेशक कृषि

चंबा, 5 दिसंबर : उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में जिन किसानों का पिछली बरसात में अधिक बारिश होने के कारण खेतों की मिट्टी बेह जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीजीटी पायलट परियोजना के कार्यान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव की अध्यक्षता में आज यहां वेटीवर घास प्रौद्योगिकी (वीजीटी) पायलट परियोजना के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में एक दिवीसय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अजय यादव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर-संसदीय संघ राष्ट्रीय स्तर के संसदों का वैश्विक संगठन : कुलदीप सिंह पठानिया

कहा, वैश्विक शांति तथा लोकतंत्र की मजबूती का मार्ग है अंतर-संसदीय संघ अन्तर्राष्ट्रीय CSPOC सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 53 राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्रीय स्पीकर्स-पीठासीन अधिकारी थे मौजूद अन्तर्राष्ट्रीय स्तर...
Translate »
error: Content is protected !!