डॉ. अमृत सागर मित्तल और श्री सुरेंद्र अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : संजिवनी शरणम में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर ने दिव्यांगजन के जीवन में नई रोशनी और आत्मनिर्भरता का संचार किया। यह शिविर सोनालिका ग्रुप के सौजन्य से, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रांत के तत्वावधान में तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस सेवा कार्य की सफलता का श्रेय सोनालिका ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. अमृत सागर मित्तल और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रांत के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र अग्रवाल के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व को जाता है। इनके प्रयासों से यह आयोजन मात्र एक शिविर न रहकर दिव्यांगजनों के लिए जीवन-परिवर्तनकारी अनुभव बन गया।

शिविर के दौरान कुल 108 कृत्रिम अंग, 25 व्हीलचेयर, 10 ट्राइसाइकिल, 8 जोड़ी बैसाखियाँ और 163 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। लाभार्थी केवल शारीरिक सहारा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की नई आशा भी लेकर लौटे।

संजिवनी शरणम की डायरेक्टर श्रीमती संगीता मित्तल ने तीनों दिन शिविर में सक्रिय रहकर व्यक्तिगत रूप से हर लाभार्थी से संवाद किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। उनके आत्मीय शब्दों और संवेदनशील व्यवहार ने दिव्यांगजनों के दिलों को गहराई से छुआ तथा उनमें साहस, आत्मबल और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की शक्ति जागृत की।

इस शिविर को सफल बनाने में कृत्रिम अंग टीम और पंजाब स्पीच एंड हियरिंग केयर की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा। डॉ. सुरजीत, नेकराम और सुनील मुख्य संयोजक रहे। वहीं सोनालिका ग्रुप के संजिवनी शरणम से जनरल सिंह राणा, नीरज मनोचा, संगीता हांडा और पूरी टीम ने पर्दे के पीछे योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर सराहनीय योगदान दिया।

यह सेवा शिविर मानवता और सामाजिक सहयोग की अनूठी मिसाल बन गया। इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व, करुणा और सेवा एक साथ मिलते हैं, तो जीवन वास्तव में बदल जाते हैं। यह आयोजन होशियारपुर की शान और प्रेरणा बन गया।

शिविर को सफल बनाने में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब की प्रदेश महिला अध्यक्ष सिमरन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता धनीराम गुप्ता, जालंधर जिला उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता सहित होशियारपुर जिला टीम—जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, जगदीश गुप्ता, नित्य गुप्ता, रिंकू, यशोदानंद गुप्ता, रुचि-ऋतिका, सचिन गुप्ता, किरण अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, अलका नागौरी, अनिल नागौरी और नीना गुप्ता—का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की फिर मुसीबत …ट्रांसपोर्ट स्कैम में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार : हाईकोर्ट ने 8 महीने पहले केस बंद करने का दिया था आदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की ट्रांसपोर्ट टेंडर स्कैम मामले में मुश्किलें बढ़ गई है। पंजाब सरकार इस केस को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पंजाब सरकार की...
article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त में सीएम मान की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

एएम नाथ। अमृतसर : श्री अकाल तख्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीएम मान...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला : धमकी भरे सरकारी पत्रों पर संगठनों का सरकार को दो टूक जवाब—डरने वाले नहीं, मांगें पूरी होने तक आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी

गढ़शंकर, 27 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ प्रस्तावित बैठक ऐन मौके पर रद्द किए जाने तथा आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कथित रूप से डराने-धमकाने के लिए विभिन्न विभागों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गाड़ियों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी :चंडीगढ़-बिलासपुर NH पर हादसा , सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित

एएम नाथ। बिलासपुर : बिलासपुर में आज दो चलती गाड़ियों पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दोनों गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित...
Translate »
error: Content is protected !!