डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में जल्द शुरू होंगे पीजी कोर्सः मुख्यमंत्री

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर में शीघ्र ही स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस महाविद्यालय के लिए जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थिसिया और रेडियोलॉजी जैसे प्रमुख विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के छह और  असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पद सृजित कर भरने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर विशेषज्ञ, चिकित्सा महाविद्यालय की रीढ़ होते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए चिकित्सा महाविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों को शामिल करना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत रोगी देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए इस महाविद्यालय में रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सा प्रदान करने के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऑप्थेलमोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, फिजियोलॉजी विभागों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए अनिवार्यता-सह-व्यवहार्यता प्रमाण-पत्र पहले ही जारी कर दिया गया है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के लिए नर्सिंग कर्मियों के 150 पद सृजित कर भरने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इन पदों की भर्ती से रोगी देखभाल में सुधार और नर्सिंग स्टाफ के लिए बेहतर कार्य स्थिति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रेष्ठ रोगीे-नर्स अनुपात सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत आइसीयू में 1ः1, लेबर रूम में 1ः2 और एन्टीनेटल जनरल वार्डज में 1ः4 का अनुसरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आइजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय (आरपीजीएमसी) टांडा, जिला कांगड़ा के लिए विभिन्न श्रेणियों के 1182 नए पद भरने को मंजूरी दी है। इसी प्रकार मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक, मंडी में रोगियों की सुविधा के लिए पर्याप्त स्टाफ और बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद कर रही है, ताकि रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं घर-द्वार के निकट सुनिश्चित हों और उपचार के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PPSC -DSP, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत 322 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 पंजाब लोक सेवा आयोग पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।जो लोग इच्छुक हैं इन पदों आवेदन करने के लिए उनके पास 31 जनवरी, 2025 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंग लाने लगे फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन प्रदान करने के “सुक्खू” सरकार के प्रयास

 जाइका की 39.47 लाख की सिंचाई परियोजना से समखेतर गांव में आई हरियाली, बंजर खेतों में फिर लहराई फसलें रोहित जसवाल।  जोगिंदर नगर :  ग्राम पंचायत बुल्हा भड़याड़ा के समखेतर गांव में वर्षों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का परिणाम घोषित : टिकट नंबर 017165 के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी

धर्मशाला 2 सितम्बर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नवीनीकृत भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य पर जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 का रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ निकाला गया। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी...
Translate »
error: Content is protected !!