तंबाकू सेवन से कैंसर, स्ट्रोक, और डायबिटीज जैसी बीमारियां: डा रघबीर

by

गढ़शंकर :
प्राइमरी हैल्थ सेंटर पोसी के सीनियर मेडिकल अधिकारी डा रघबीर सिंह की अध्यक्षता में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्लाक स्तरीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसके अलावा 152 गावों के अधीन स्कूलों में फील्ड स्टाफ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके तम्बाकू विरोधी शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर बोलते हुए डॉ रघबीर सिंह ने कहा कि इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “पर्यावरण की रक्षा करें” है. इस साल की थीम पर्यावरण पर तंबाकू के प्रभाव पर केंद्रित है.
पूरी दुनिया में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिन का मकसद तंबाकू के उपयोग से जुड़े खतरे को उजागर करना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस को बढ़ावा देता है और सरकारों को ऐसी नीतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के उपयोग को कम करने में मदद करती हैं.
उन्होंने कहा कि के मुताबिक, तंबाकू के सेवन से दुनियाभर में हर साल 80 लाख से ज्यादा लोग मरते हैं. किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन करने से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है और सांस की बीमारियों की गंभीरता बढ़ जाती है. तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है
तंबाकू सेवन से कैंसर, स्ट्रोक, और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को तंबाकू के बुरे प्रभावों के बारे में शिक्षित करने के लिए कई अभियान, कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. यदि आप धूम्रपान छोड़ देते हैं तो आपको तत्काल और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
इस अवसर पर डा हरपुनीत कौर, डा रमनदीप कौर, डा संदीप सिंह,मैडम जोगिंदर कौर व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर 50 हजार और कॉलेज पर लगाया एक लाख का जुर्माना

फरीदकोट :  स्वतंत्रता सेनानी के दत्तक पौत्र का एमबीबीएस में दाखिला रद्द कर अन्याय करना पंजाब सरकार और मेडिकल कॉलेज को भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट ने याची को दाखिला देने का आदेश देते...
article-image
पंजाब

लोक आस्था का महापर्व छठ हमें देता है सात्विकता, त्याग, संयम व समर्पण का संदेश: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर : 31 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के भीम नगर व सुुंदर नगर में आयोजित छठ पूजा में पहुंच कर अस्ताचलगामी(डूबते) सूर्य को अघ्र्य देकर छठी मईया का आशीर्वाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुतिन, यूं मार गए बाजी…कहां मात खा गए ट्रंप

आलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक भले ही बेनतीजा रही हो लेकिन जानकार इसे रूस की बड़ी जीत बता रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार : बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में लिया

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर उनका बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर गश्त कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!