तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप लाने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे : कुलपति डॉ. अभिषेक जैन

by
एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश परीक्षा प्रणाली को और दक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सिस्टम कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल (शैक्षणिक परिषद) की संरचना की समीक्षा कर उसका आवश्यकता अनुसार संशोधन किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा में संस्थागत अखंडता बनाए रखने के उद्देश्य से गोपनीय शाखा तथा अन्य शाखाओं में तैनात कर्मचारियों का सामान्यतः एक या दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर स्थानांतरण किया जाएगा।
डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप लाने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित मार्गदर्शन एवं परामर्श के दृष्टिगत कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन सेल का गठन करने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को 30 मिनट अवधि का नशा निवारण जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सामान्य शिकायत निवारण समिति व लैंगिक संवेदनशीलता एवं परामर्श प्रकोष्ठ के गठन के लिए समयबद्ध उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भारत सरकार से संबंधित लम्बित मामलों और प्रदेश सरकार से संबंधित लम्बित स्वीकृतियों व निर्णयों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से बस सुविधा, खेल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद, वर्षा शालिकाओं के निर्माण और विश्वविद्यालय में हरित आवरण बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हृदयवासिनी मंदिर में भागवत कथा सुनने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   नवरात्रों के दौरान मंडी के पडल स्थित हृदयवासिनी मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा श्रवण करने पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई गाड़ी क्यों ली, सरकार को यह भी बताना चाहिए था : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ । मंडी : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नियमों के मुताबिक पुरानी गाड़ी दिल्ली में नहीं चल सकती है। नई गाड़ी क्यों लेनी पड़ी, सरकार को बताना चाहिए था। शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी को लगाया झंडा

ऊना, 7 दिसंबर – सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने उपायुक्त राघव शर्मा को सेना झंडा लगाया। इस अवसर पर डीसी राघव शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्लीन चिट मिलने के बाद भी मिली निराशा, ‘इमरजेंसी’ में ये 3 सीन नहीं दिखा सकती कंगना

रोहित भदसाली । चंडीगढ़ : कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म को पहले सितंबर में रिलीज होना था मगर विवादों से घिरी फिल्म कई वजहों से पोस्टपोन हो गई। अब...
Translate »
error: Content is protected !!