तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए : लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन

by
कुल्लू 31 जनवरी :  जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू से तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए।   लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोक संपर्क विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान के अनुभवों को साझा करते हुए भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि वे वर्ष 2009 में इस विभाग में आए थे तथा अपने कार्यकाल में उन्होंने धर्मशाला, सुंदरनगर में विभाग को अपनी सेवाएं दी।
पिछले 4 वर्ष से जिला कुल्लू में सेवाएं देने के उपरांत आज इसी कार्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र शर्मा का सेवाकाल बहुत ही शानदार रहा है,
वे स्वभाव से नम्र एवं सबसे मिलनसार व्यक्ति हैं। उन्होंने विभाग में उनके द्वारा दी गई बेहतर सेवाओं के लिए भी उनका आभार प्रकट किया तथा उनके भविष्य के जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके स्वस्थ व खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सेवानिवृत सहायक लोक संपर्क अधिकारी सुरेश, सहायक लोक संपर्क अधिकारी कुल्लू जयप्रकाश शर्मा, जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू में तैनात लेख राम, राजकुमार, अजय, मनोज सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल पदरा के भवन का लोकार्पण*

एएम नाथ। पालमपुर, 14 जुलाई :  पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को हंगलोह पंचायत के गांव पदरा में लगभग 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत पलोग, रोहांज जलाना तथा चण्डी में कलाकारों द्वारा लोगों को बताई गई सरकारी योजनाएं

 सोलन  :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से सांस्कृतिक दलों द्वारा ज़िला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर के खिलाफ धारा 354, 323, 504 व 506 के तहत केस दर्ज : ऊना में सरकारी स्कूल टीचर को दबंगई दिखाना पड़ा महंगा

ऊना : हिमाचल में ऊना के बंगाणा थाना में सरकारी स्कूल के एक टीचर को दबंगई दिखाना काफी महंगा पड़ गया। बता दें कि उक्त टीचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटेहड़ी में कार्यरत है। जिस...
Translate »
error: Content is protected !!