तपेंगे पहाड़ …इस बार और ज्यादा : अप्रैल में ही हिमाचल प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

by
एएम नाथ। शिमला :  6 और 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 9 अप्रैल से मौसम बिगड़ने की आशंका है. 9-10 अप्रैल को बिजली और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
12 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।  दरअसल, हिमाचल प्रदेश में अगले हफ्ते में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन प्रदेश के 4 जिलों कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जिले में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेंगे।
हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल में 9 अप्रैल से मौसम करवट लेगा. चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर 9 से 12 अप्रैल तक जारी रहेगी. इस दौरान 9 और 10 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बादलों के गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले साल के मुकाबले ज्यादा तपेंगे पहाड़
बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान ऊना में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि केलांग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शिमला और मनाली दोनों पर्यटन स्थलों में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इस मर्तबा अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले सालों के मुकाबले पहाड़ ज्यादा तपेंगे।
हिमाचल में लू का अलर्ट 
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसार हैं. इसके चललते अगले कुछ दिनों तक मौसम पर असर दिखेगा. वहीं, कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 लोगों की मौत : ड्राइवर ने खोया कंट्रोल तो कार पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी

रोहित भदसाली। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कार के पलटकर सड़क से नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीलम कुमारी भारतीय किसान युनियन की महिला विगं की प्रधान नियुक

बंगाणा : बंगाणा ब्लॉक्त की भारतीय किसान युनियन की महिला विगं की प्रधान नीलम देवी को नियुक्त किया गया । इसके इलावा जरनल सैक्टरी सुनिता देवी, सलाहकार सोनम सिंह, और मेम्बर कांता देवी, प्रिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!