सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों ने रिकांगपिओ में निकाला कैंडल मार्च

by
एएम नाथ। शिमला :  पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में उनके परिवार, भाजपा किन्नौर और अन्य पंचायतों से आए लोगों ने शनिवार शाम पांच बजे कैंडल मार्च निकाला।
इससे पहले लामाओं ने मंत्रोच्चारण के बीच नेगी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवार और अन्य लोगों ने फिर से सीबीआई जांच की मांग दोहराई। इस दौरान किन्नौर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने विमल नेगी अमर रहे… के नारे लगाए और नेगी को इंसाफ देने की मांग उठाई। दिवंगत विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी और उनके बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने सहायक आयुक्त किन्नौर के माध्यम से सीबीआई जांच करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विमल नेगी की पत्नी ने कहा कि एमडी रहे हरिकेश मीणा और निलंबित डायरेक्टर देशराज के खिलाफ प्रदेश सरकार सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईटी गठन को 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि देशराज को गिरफ्तार करना चाहिए था। विमल नेगी का जब शव मिला तो पुलिस ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी। मंत्री भी अभी तक मिलने नहीं आए। इस मौके पर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित : सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ रुपए तक ऋण ले सकेगी

धर्मशाला : हिमाचल में कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित हो गया गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में शुक्रवार को राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (एफआरबीएम) संशोधन विधेयक 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में लोगों को मिल रहीं आधुनिक उपचार सुविधाएं : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना के विकास के जरिए एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला, 03 जनवरी – राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक...
Translate »
error: Content is protected !!