तबादला नीति की होगी समीक्षा : सरकारी कर्मचारियों को घर के नजदीक मिल सकती है तैनाती

by

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित, कैडर की विसंगतियों और पदोन्नति में आ रही बाधाओं का भी होगा अध्ययन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से अपने गृह क्षेत्रों से दूर सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों को तबादलों में राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ऐसे कर्मचारियों को घर के नजदीक तैनाती का अवसर देने के लिए मौजूदा तबादला व्यवस्था में नए प्रावधान करने पर विचार कर रही है। इस उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई है। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कमेटी व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 (सीजीपी-2013) के तहत लागू तबादला व्यवस्था की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में कैडर से जुड़ी विसंगतियों और कर्मचारियों की पदोन्नति में आ रही अड़चनों का भी अध्ययन किया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रदेश में कई कर्मचारी लंबे समय से अपने घरों से काफी दूर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को राहत देने और उनके गृह क्षेत्रों के नजदीक तैनाती का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मौजूदा व्यवस्था में जरूरी बदलावों पर विचार किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करेगी लोजपा : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेल नीति को लेकर सरकार पर निशाना

नाहन, 8 अक्तूबर: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर अपना संगठनात्मक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में बिलासपुर के लाल को राजकीय समान के साथ दी विधाई बिलासपुर

एएम नाथ। बिलासपुर : झंडूता उपमंडल के गांव थेह (डाकघर गंगलोह) के हवलदार बलदेव चन्द, सुपुत्र हवलदार (रिटायर्ड) विशन दास, कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

74 लाख 55 हजार के बजट को स्वीकृति प्रदान : स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया जाए जोर– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तहत रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक वितरण समारोह: बच्चों के सामाजिक व्यवहार के लिए स्कूल महत्वपूर्ण माध्यम- कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के होनहार चंबा(चुवाड़ी), 6 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की भूमिका अहम है। किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!