तरनतारन के पहुविंड गोलीकांड में नया मोड़….. दोनों मृतक भी एफआईआर में नामजद, जमीन विवाद में दो लोगों की हुई थी मौत

by

प्रदर्शन से पहले पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

तरनतारन। डेढ़ किल्ला जमीन को लेकर गांव पहुविंड में 15 अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गोलीकांड में मारे गए शिअद समर्थक निर्मल सिंह के बेटे रणदीप सिंह राणा के बयानों पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। इस एफआईआर में गोलीबारी में मारे गए आप समर्थक सुखराज सिंह राजू को भी नामजद किया गया है।

इससे पहले दर्ज प्राथमिकी में निर्मल सिंह को नामजद किया गया था। इस तरह मामले में दोनों मृतकों के नाम अलग-अलग पक्षों की एफआईआर में शामिल हैं।

सोमवार को निर्मल सिंह का शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किए जाने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने रणदीप सिंह राणा के बयान दर्ज कर क्रॉस केस दर्ज कर लिया।

नौ नामजद, छह अज्ञात

थाना भिखीविंड में दर्ज एफआईआर में सुखराज सिंह राजू, उनकी पत्नी राजविंदर कौर, बेटे हरनूर सिंह के अलावा जुगराज सिंह जग्गा, परनिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, धीरजपाल सिंह, सुखपाल सिंह और दिलबाग सिंह समेत छह अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

गोलीबारी की घटना में निर्मल सिंह और सुखराज सिंह राजू दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों मृतकों के अलग-अलग मामलों में नामजद होने के कारण पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है।

स्वजनों के बयानों पर दर्ज हुए मामले

उप पुलिस अधीक्षक अतुल सोनी ने बताया कि गोलीबारी में दोनों की मौत हुई है। दोनों पक्षों के स्वजनों के बयानों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि चालान पेश करते समय दोनों मृतकों के मृत्यु प्रमाणपत्र भी रिकॉर्ड में शामिल किए जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक एफआईआर में नामजद सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जिसकी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा नहीं मिलने का भी आरोप

रणदीप सिंह राणा ने आरोप लगाया कि डेढ़ किल्ला जमीन पर उनके परिवार का कब्जा है, जबकि सुखराज सिंह राजू उस जमीन पर अपना हक जताते थे। उन्होंने पहले भी फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

राणा के अनुसार, परिवार ने सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया था और अदालत की ओर से सुरक्षा के आदेश दिए गए थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई गई। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद ही गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा प्रायोजित : सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म की प्रदान

होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रायोजित करते हुए सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म प्रदान की गई। सोसायटी के...
article-image
पंजाब

जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले भर में विशेष निगरानी अभियान

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले भर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों में संशोधन : घर-घर जाकर बूथ लैवल अधिकारियों की ओर से वोटर सूचियों के संशोधन का कार्य 21 जुलाई से शुरु: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 18 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग व मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों पर योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर फोटो वोटर सूचियों...
Translate »
error: Content is protected !!